फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Improved exam results if offline classes conducted in gorakhpur

UP Board Result 2022: ऑफलाइन कक्षाएं चलीं तो सुधरे परीक्षा परिणाम, प्रदेश के टॉप-10 में नहीं मिली किसी को जगह

Sun, 19 Jun 2022 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jun 2022 11:12 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की वजह से शैक्षिक सत्र 2020-21 की कक्षाएं नहीं चल पाई थीं। ऑनलाइन पढ़ाई हुई, लेकिन परीक्षाएं नहीं कराई जा सकीं। लिहाजा, एवरेज मार्किंग हुई और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया गया।

विज्ञापन
Improved exam results if offline classes conducted  in gorakhpur
UP Board Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना वायरस की चुनौती के बाद ऑफलाइन कक्षाएं चलीं तो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम सुधर गए। जो परिणाम आए, वह पिछले तीन परीक्षा परिणामों से बेहतर हैं।  

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की वजह से शैक्षिक सत्र 2020-21 की कक्षाएं नहीं चल पाई थीं। ऑनलाइन पढ़ाई हुई, लेकिन परीक्षाएं नहीं कराई जा सकीं। लिहाजा, एवरेज मार्किंग हुई और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया गया। इस बीच कोरोना का प्रकोप कम हो गया, इसलिए शैक्षिक सत्र 2021-22 की कक्षाएं नियमित रूप से चलाई गईं। पढ़ाई हुई और परीक्षाएं भी कराई गईं।
विज्ञापन


अब परीक्षा परिणाम आया तो खुशी से चेहरे चमक उठे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन घोषित परिणामों से इस बार अच्छे नतीजे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले वर्षों के घोषित नतीजे

हाईस्कूल
2019
79.63 फीसदी
2020  
81.62 फीसदी
2022   
88.60 फीसदी

 

 इंटरमीडिएट
 2019
70.06 फीसदी
2020
71.42 फीसदी
2022
84.75 फीसदी

प्रदेश के टॉप-10 में नहीं मिली जगह

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणाम भले ही अच्छे आए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में जिले का कोई मेधावी जगह नहीं बना सका। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिलों की मेरिट लिस्ट अलग से जारी की है।

डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि गोरखपुर जिले के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अच्छा है। इस बार नियमित रूप से कक्षाएं चलाई गईं। पाठ्यक्रम पूरा कराके परीक्षाएं कराई गईं। कॉपियों का मूल्यांकन हुआ और अब परिणाम सामने हैं। सफल विद्यार्थियों को बधाई। जिन विद्यार्थियों को असफलता मिली है, उन्हें निराशा नहीं होना चाहिए। कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना है। निश्चित सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed