{"_id":"6142f4538ebc3e79d233486e","slug":"imambara-motvalliyan-committee-sought-permission-from-cm-yagi-for-procession-of-chehallum","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम यागी से मांगी चेहल्लुम के जुलूस की इजाजत, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम यागी से मांगी चेहल्लुम के जुलूस की इजाजत, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Thu, 16 Sep 2021 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:07 PM IST
सार
इमामबाड़ा मोतवल्लियान कमेटी ने सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को सौंपा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में चेहल्लुम पर्व पर परंपरागत जुलूस निकालने और धार्मिक कार्यों का ऐहतमाम किए जाने की मांग इमामबाड़ा मोतवल्लियान कमेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। बुधवार को कमेटी के पदाधिकारी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से मिले और सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इमामबाड़ा मोतवल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि जैसे जन्माष्टमी के मद्देनजर रात में कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया था और गणेश उत्सव मनाने की छूट दी गई है उसी तरह चेहल्लुम पर रात के कर्फ्यू में छूट दी जाए। कर्बला शरीफ में शहीद होने वाले हजरत हुसैन अलैहिस्सलाम और आपके 72 जांनिसारों की याद में 28 सितंबर को चेहल्लुम मनाया जाएगा।
उन्होंने शासन-प्रशासन को आश्वस्त किया कि चेहल्लुम पर रात में निकाले जाने वाले जुलूस ए हुसैनी मे कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्लिम समाज की भावनाओं की कद्र करते हुए चेहल्लुम का जुलूस निकालने की इजाजत देंगे।
विज्ञापन
कमेटी के सचिव सोहराब खान ने सभी से अपील की कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में चेहल्लुम के मौके पर गरीबों की मदद करें और खाना राशन भी बाटें। इस मौके पर खैरुल बशर, सज्जाद अली, शकील शाही, एजाज रिजवी, मकसूद आलम, आफताब अहमद, सलमान सलमानी, मो. वसीम, अब्दुल वहीद खान, गुलाम अली खान, मो. शमीम सलमानी, जमील अहमद अंसारी, मो.असलम सन्नू पार्षद, वहीद खान, जफर खान आदि मौजूद रहे।