फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Image of Gorakhnath temple will be seen on Gorakhpur railwastation building

Gorakhpur News: स्टेशन भवन पर नजर आएगा गोरखनाथ मंदिर का अक्स, नए ढांचे का मॉडल तैयार

Wed, 18 Jan 2023 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Jan 2023 05:00 PM IST
सार

एजेंसी ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अभी विकल्प के तौर पर दो डिजाइन तैयार की गई है। अगले सप्ताह मॉडल प्रस्तुत करने के दौरान एजेंसी जंक्शन के नए स्वरूप का खाका और उसके निर्माण में आने वाले खर्च का ब्यौरा भी देगी।

विज्ञापन
Image of Gorakhnath temple will be seen on Gorakhpur railwastation building
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर और गोंडा स्टेशन को सेंटर ऑफ सिटी बनाने के लिए भवन के नए ढांचे का मॉडल तैयार हो गया है। गोरखपुर के स्टेशन भवन पर गोरखनाथ मंदिर व गीता प्रेस का अक्स दिखाई देगा। एजेंसी अगले सप्ताह महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों के सामने मॉडल व डिजाइन प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन


एजेंसी ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अभी विकल्प के तौर पर दो डिजाइन तैयार की गई है। अगले सप्ताह मॉडल प्रस्तुत करने के दौरान एजेंसी जंक्शन के नए स्वरूप का खाका और उसके निर्माण में आने वाले खर्च का ब्यौरा भी देगी।  मॉडल को देखने के बाद महाप्रबंधक व अधिकारी अपना सुझाव देंगे। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजेगा।
विज्ञापन


रूफ प्लाजा में खानपान, मनोरंजन की भी सुविधा
विकसित होने के बाद स्टेशनों के रूफ प्लाजा में फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह के साथ ही स्थानीय उत्पादों की दुकानें होंगी। मेट्रो सेवा, सिटी बस और यातायात के अन्य साधन जंक्शन के पास उपलब्ध होंगे। इन स्टेशनों का विकास आगामी 40 से 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed