आईएमए होम आइसोलेट मरीजों को उपलब्ध करा रहा कोविड केयर पैकेज, जानिए क्या है कीमत
- पैकेज के तहत डॉक्टर होम आइसोलेट मरीजों के घर जाकर करेंगे इलाज
- 4500 से 6000 रुपये के बीच मरीजों को खर्च करने होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमए होम आइसोलेट मरीजों को कोविड केयर पैकेज के तहत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके लिए आइसोलेट मरीजों को 4500 से 6000 के बीच खर्च करने होंगे। पैकेज के तहत डॉक्टर होम आइसोलेट मरीजों को घर जाकर देखेंगे। साथ ही टेलीमेडिसिन से उनके सेहत के बारे में रोजाना पूछताछ करेंगे। इसके अलावा पैकेज में जरूरी चिकित्सीय सामान भी मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।
कोरोना महामारी के बीच सरकार की ओर से अलाक्षणिक मरीजों को होम आइसोलेट के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद से जिले में आइसोलेट मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। अब तक 900 से अधिक मरीज होम आइसोलेट में ठीक हो चुके हैं। जबकि करीब 900 से अधिक मरीज मौजूदा समय में आइसोलेट हैं।
इन मरीजों की सही तरीके से देखभाल नहीं हो पा रही है। ऐसी शिकायत लगातार मिल भी रही है। इसे देखते हुए आईएमए ने प्रशासन के सहयोग से कोविड केयर पैकेज की शुरुआत किया है। इसके तहत 4500 रुपये में एक बार डॉक्टरों की टीम मरीजों को घर पर जाकर देखेगी। तीन बार टेलीमेडिसिन से सलाह देगी। दो बार स्वास्थ्य कर्मी घर जाएंगे।
होम मॉनिटर आइसोलेशन सर्विस की सुविधा शुरू
इसके अलावा 4500 रुपये कोविड किट के नाम पर अलग से लगेंगे। इनमें चिकित्सीय सामग्री मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा एडवांस कोविड केयर पैकेज के तहत दो बार डॉक्टर और दो बार स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के घर जाएंगे। मरीजों को कोविड का डायट प्लान, कोविड केयर प्लान के बारे में बताएगी। आईएमए के सचिव डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि कोविड केयर पैकेज की शुरुआत होम आइसोलेट मरीजों के लिए की गई है।
स्टार हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुरहीता करीम ने बताया कि स्टार सुरक्षा के नाम पर होम मॉनिटर आइसोलेशन की शुरुआत की गई है। इसके तहत कोरोना के आाइसोलेट मरीजों की देखभाल की जाएगी। डॉक्टरों की टीम उनके घर जाकर इलाज करेगी।
स्टार बेसिक होम केयर योजना के तहत प्रतिदिन 300 और रेगुलेर होम योजना के तहत प्रतिदिन 450 रुपये देने होंगे। इसके अलावा किट के लिए 4500 रुपये अलग से मरीजों को देना होगा। मरीजों की सुविधा के लिए 9653004857, 8115786900 नंबर जारी किए गए हैं। बताया कि वीडियो कॉल के जरिए भी मरीजों को सलाह दी जाएगी।