फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IMA doctors will also be involved in the investigation of hospitals

आईएमए के डॉक्टर भी होंगे अस्पतालों की जांच में शामिल 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
IMA doctors will also be involved in the investigation of hospitals
आईएमए के डॉक्टर भी होंगे अस्पतालों की जांच में शामिल  आईएमए के सदस्य स्वास्थ्य विभाग और आईएमए के बीच हुआ समझौता  अमर उजाला ब्यूरो  गोरखपुर। शहर में निजी अस्पतालों की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग और आईएमए के बीच चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। सोमवार को आईएमए के पदाधिकारियों ने सीएमओ से मुलाकात करते हुए जांच के समय आईएमए के पदाधिकारियोंं को शामिल करने अनुरोध किया। इस पर सीएमओ ने हामी भर दी है। अब जांच के समय आईएमए के पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम में मौजूद रहेंगे।  जिले में विभाग ने 110 निजी अस्पतालों को इमरजेंसी इलाज करने की अनुमति दी है। इन अस्पतालों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। सीएमओ के निर्देशन में टीम लगी हुई है। पांच टीमों ने अब तक 60 से अधिक अस्पतालों की जांच की है। जांच में 80 फीसदी अस्पतालों में खामियां मिली हैं । सभी को नोटिस दी गई। इस नोटिस और कार्रवाई  के बाद आईएमए के सदस्य नाराज थे। सोमवार को आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एससी कौशिक की अगुआई में डॉक्टरों की टीम सीएमओ मुलाकात की। आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटी-छोटी खामियों को लेकर नोटिस दिया जा रहा है। अस्पताल संचालकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इससे अस्पताल संचालक की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। आईएमए के सचिव डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि वार्ता के दौरान सीएमओ ने आईएमए के पदाधिकारियों को भी जांच में शामिल होने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आईएमए के सदस्य चाहें तो इस जांच में जा सकते हैं। वह स्वयं अस्पतालों में सुविधाओं का आकलन कर लें। सीएमओ के इस प्रस्ताव पर आईएमए ने सहमति की मुहर लगा दी है। इसकके लिए टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed