{"_id":"67a86052c610e1b67c01073d","slug":"iit-roorkee-team-came-to-inspect-gorakhpur-green-wood-apartment-gda-is-doing-the-construction-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनवुड अपार्टमेंट : IIT रुड़की के विशेषज्ञ ने की जांच, निर्माण के बीच नजदीक घरों की दीवारों में आ गई थी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनवुड अपार्टमेंट : IIT रुड़की के विशेषज्ञ ने की जांच, निर्माण के बीच नजदीक घरों की दीवारों में आ गई थी दरार
Sun, 09 Feb 2025 01:29 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:29 PM IST
सार
रामगढ़ताल इलाके में जीडीए ग्रीनवुड अपार्टमेंट का निर्माण करा रहा है। पिछले महीने इसके लिए खोदाई के दौरान नजदीक के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई तो निर्माण कार्य रोकते हुए विशेषज्ञ बुलाए गए।
विज्ञापन
जीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक करते आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ग्रीनवुड अपार्टमेंट के निर्माण का फैसला आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ की सलाह पर निर्भर है। शनिवार को आए विशेषज्ञ ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद बगल के गोरक्ष एन्क्लेव के निर्माण को भी देखा। उन्होंने आसपास के लोगों से भी बात की।
विज्ञापन
अब इस बिल्डिंग की डिजाइन, मिट्टी की स्थिति और अन्य संबंधित विषयों का विश्लेषण कर रहे हैं।रामगढ़ताल इलाके में जीडीए ग्रीनवुड अपार्टमेंट का निर्माण करा रहा है। पिछले महीने इसके लिए खोदाई के दौरान नजदीक के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन
इस पर लोगों ने आपत्ति जताई तो निर्माण कार्य रोकते हुए विशेषज्ञ बुलाए गए। कार्यदायी एजेंसी के आर्किटेक्ट व दिल्ली से आए विशेषज्ञ ने रिटेंशन वॉल बनाकर निर्माण शुरू कराने का सुझाव दिया। लेकिन लोग संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद जीडीए ने आईआईटी रुड़की से विशेषज्ञ बुलाया है।
विज्ञापन
शनिवार को विशेषज्ञ प्रो. प्रमोद कुमार गुप्ता गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता एके तायल के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रीन वुड अपार्टमेंट की डिजाइन बनाने वाले आर्किटेक्ट से भी जानकारी ली।
उन्होंने बेसमेंट की खोदाई के दौरान मकानों के दीवार में पड़ी दरारें भी देखीं।प्रो. प्रमोद ने इस क्षेत्र में हुए बेसमेंट के कार्य का भी निरीक्षण करने को कहा। उन्हें गोरक्ष एन्क्लेव एवं कन्वेंशन सेंटर के बेसमेंट कार्य दिखाए गए। उन्होंने स्ट्रक्चरल इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट से योजना की डिजाइन मांगी है। दोनों विशेषज्ञों के साथ वह इसपर चर्चा भी करेंगे।