{"_id":"5e80525b8ebc3e6fa257528f","slug":"if-you-touch-vegetable-milk-packets-then-immediately-wash-your-hands-with-soap-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी, दूध के पैकेट छुएं तो फौरन साबुन से धुले हाथ, एक चूक आपको ला सकती है कोरोना के नजदीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी, दूध के पैकेट छुएं तो फौरन साबुन से धुले हाथ, एक चूक आपको ला सकती है कोरोना के नजदीक
Sun, 29 Mar 2020 01:16 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन तो कर दिया है लेकिन घर में रहकर छोटी सी चूक आपको वायरस के नजदीक ला सकती है। सीएमओ का कहना है कि सब्जी, दूध का पैकेट अगर आप छुएं तो तत्काल साबुन से हाथ धोएं।
इतना ही नहीं डोरबेल, कूड़ेदान, दरवाजे के हैंडल, नोट व सिक्कों को छूने की दशा में तत्काल हाथों को सैनेटाइज करें। ऐसा नहीं करने पर आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है क्योंकि कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ सफाई की अधिक जरूरत है।
विशेषज्ञों के मुताबिक घर में लाई गई कच्ची सब्जी और फल को यूं ही नंगे हाथों से न पकड़ें। हाथों में ग्लव्स लगाकर सब्जी लें और फौरन उन्हें धोएं। इसी तरह दूध के पैकेट लेने के लिए जाते वक्त झोला साथ ले जाएं। बगैर ग्लव्स के न पकड़ें। अगर पकड़ना मजबूरी हो तो घर आते ही फौरन हाथ साबुन से धुलें।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि बच्चों व बुजुर्गों के लिए तो यह वायरस खतरनाक है ही लेकिन युवाओं को भी खतरा कम नहीं है। उन्होंने बताया कि जिनको डायबिटीज और ब्लड प्रेशर है वह दवाएं को खाते रहें। डॉ. आनंद स्वरूप के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतना ही सबसे कारगर उपाय है।
स्वास्थ्य कर्मी भी रखें अपना ख्याल: सीएमओ
सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस से सावधान रहने की जरूरत चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों को भी है। उन्होंने अपील की है कि पर्स, पेन, बैग, बेल्ट, चाबी, मोबाइल चार्जर, लैपटॉप, चेन आदि में से जो बहुत ही जरूरी हो, उसे ही लेकर आए।
फेस मास्क का सही तरह से इस्तेमाल करें और समय-समय पर बदलते रहें। सिर को भी सर्जन कैप से ढंककर रखें। डबल ग्लव्स पहनें और बदलते समय प्रोटोकाल का पालन करें। वार्ड में चाय-नाश्ता कदापि नहीं करें। उसके लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) निकालकर अन्य सुरक्षित स्थान पर चाय-नाश्ता करें।