{"_id":"60298e658ebc3ee94d3c9c95","slug":"if-you-miss-today-you-will-not-get-the-vaccine-gorakhpur-city-news-gkp3847728170","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे हुए छह हजार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे हुए छह हजार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आज अंतिम मौका
विज्ञापन
आज चूके तो नहीं लगवा पाएंगे टीका
गोरखपुर। प्रथम चरण के बचे हुए छह हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का टीका लगवाने का आज अंतिम मौका दिया है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में 50 बूथ बनाए गए हैं। यहां कोरोना वैक्सीन रविवार सुबह पहुंचा दी गई। इमरजेंसी किट सहित अन्य दवाएं शनिवार को ही पहुंचा दी गईं थीं।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मापअप राउंड में केवल छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को कोविन पोर्टल के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेज दिए गए हैं। मैसेज में बूथ की जानकारी है। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए आगे आएं।
उधर, पहले दिन जिन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगी थी, सोमवार को उन्हें बूस्टर डोज दी जाएगी। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 310 है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि जिन बूथों पर कर्मियों को पहली डोज लगाई गई थी। वहीं बूस्टर डोज भी लगेगी।
विज्ञापन
अब तक 17880 स्वास्थ्य कर्मियों को लग चुका है टीका
प्रथम चरण में अब तक 17880 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लग चुका है। अब इन कर्मियों को बूस्टर डोज लगनी है।
फ्रंटलाइन वर्कर : मॉपअप राउंड 22 को
फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए भी मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा। यह 22 फरवरी को संचालित होगा। इसमें छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। फ्रंटलाइन वर्करों के लिए पहले चरण का अंतिम चक्र 18 फरवरी से शुरू होगा। जिले में करीब 20 हजार फ्रंटलाइन वर्कर हैं। जिनमें करीब 4200 सौ को वैक्सीन लग चुकी है।
कोरोना के चार मरीज मिले
गोरखपुर। जिले में कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। रविवार को कोरोना के चार मरीज मिले । चारों शहर के कैंट क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21446 हो गई है। इनमें 363 की मौत हो चुकी है। 21028 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस महज 55 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना के मरीज अब बेहद कम हो चुके हैं। इसके बाद भी लगातार जांच कराई जा रही है। जल्द ही जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।