फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If plane hijacked joint team will stop it in premises itself

Gorakhpur News: विमान हाईजैक हुआ तो परिसर में ही रोक लेगी संयुक्त टीम, घटना होते ही बजे उठेगा अलार्म

Wed, 15 Mar 2023 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Mar 2023 04:04 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि एयरपोर्ट पर मंगलवार को मॉकड्रिल की गई है। नेशनल एंटी हाईजैकिंग पॉलिसी के तहत बनी संयुक्त टीम काम करेगी। सबको बताया गया है कि अगर ऐसी स्थिति होती है तो फिर किसको क्या काम करना होता है।

विज्ञापन
If plane hijacked joint team will stop it in premises itself
हवाई जहाज। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर अगर किसी विमान को हाईजैक किया गया तो उसे परिसर में ही कैसे रोक लिए जाए, इसे लेकर मंगलवार को मॉकड्रिल किया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मंगलवार को एयरपोर्ट सुरक्षा में लगे कर्मियों के साथ मॉकड्रिल सभी को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया।

विज्ञापन


सन 1999 में देश से विमान हाईजैक होने के बाद दो घंटे तक भारत सीमा में ही रहा, लेकिन तब कोई व्यवस्था न होने की वजह से उसे रोक नहीं पाया गया। इस घटना के बाद भारत सरकार ने नेशनल एंटी हाईजैकिंग पॉलिसी बनाई। इसके तहत ही एसपी सिटी ने मंगलवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर मॉकिड्रल कराई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार ने बताया कि विमान के हाईजैक होते ही सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी मिल जाएगी। एयरफोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय होगी। इसी समय एनएसजी को इसकी जानकारी पहुंच जाएंगी। साथ ही डीएम और एसएसपी को भी संदेश आ जाएगा। यह संदेश आते ही सभी एजेंसियां सक्रिय होकर उसे रोकने का काम करेंगी।

घटना होने पर ऐसे काम करेंगे सुरक्षा कर्मी

  • सूचना आते ही एयरफोर्स की क्यूआरटी सबसे पहले जाएगी।
  • इसके तुरंत बाद ही पुलिस की स्पेशल क्यूआरटी चली जाएगी।
  • एनएसजी यूनिट, डीएम और गोरखपुर एसएसपी को संदेश आ जाएगा।
  • फाइटर प्लेन तुरंत सक्रिय हो जाएंगे और हवा में हाईजैक विमान को रोककर सुरक्षित स्थान पर लैंड करा देंगे।
  • आइसोलेसन इलाके में विमान के उतरते ही आला अफसर बात करेंगे।
  • इसके बाद दिल्ली से सरकार और आला अफसर हाईजैकर से बात कर सकेंगे
  • बाहर यातायात व्यवस्था, मीडिया को सुरक्षित जगह रखने की व्यवस्था।
  • एयरफोर्स का 150 बेड का अस्पताल इसके लिए तत्काल रिजर्व हो जाएगा।


इसे भी पढ़ें: विकल्प दिया नहीं, बंद कर दी मुख्य राह, धूल में गिरते-पड़ते सफर कर रहे लोग

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि एयरपोर्ट पर मंगलवार को मॉकड्रिल की गई है। नेशनल एंटी हाईजैकिंग पॉलिसी के तहत बनी संयुक्त टीम काम करेगी। सबको बताया गया है कि अगर ऐसी स्थिति होती है तो फिर किसको क्या काम करना होता है। मीडिया, बाहर के रास्ते का आवागमन के साथ ही एयरफोर्स का अस्पताल सब जगह किस तरह एक साथ व्यवस्था होगी, यह सब समझाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed