फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If drunk after drinking alcohol on New Year, you will have to go to jail

नए साल पर शराब पीकर उत्पात किया तो जाना पड़ेगा हवालात

Sun, 27 Dec 2020 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
If drunk after drinking alcohol on New Year, you will have to go to jail
नए साल पर शराब पीकर उत्पात किया तो जाना पड़ेगा हवालात
विज्ञापन

गोरखपुर। नए साल के आगाज में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को हवालात जाना पड़ेगा। पुलिस की कई टीमें सड़कों, बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेंगी। शहर के होटलों आदि पर भी पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। इन स्थानों पर सादे ड्रेस में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो शोहदों पर नजर रखेंगे।
प्रभारी एसएसपी व एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस 31 दिसंबर की शाम से पहली जनवरी की देर रात तक सड़कों पर पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। शराब पीकर सड़कों पर उत्पात मचाने वालों, बाइक से स्टंट करने वालों व छेड़खानी करने वाले शोहदों पर नजर रहेगी। पकड़े गए तो जेल भी जाना पड़ेगा। दोनों ही दिन होटलों के बाहर पुलिस की निगरानी होगी। इसके साथ ही एलआईयू और क्राइम ब्रांच को भी लगाया जाएगा। ड्रोन से भी प्रमुख चौराहों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश
सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि गोरखनाथ और शाहपुर थाना प्रभारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बाजार, भीड़भाड़, पार्कों आदि स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के जवानों की तैनाती रहेगी। कई सड़कों को भी चिह्नित कर लिया गया है जहां युवक बाइक से स्टंटबाजी करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शेरनी दस्ता और एंटी रोमियो टीम को भी सक्रिय किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि शाहपुर और गोरखनाथ थाना पर एक विशेष टीम बनाई गई है जो रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक क्षेत्रों में गश्त करेगी। गोरखनाथ थाना पर 14 और शाहपुर थाना पर 20 टीमें बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed