{"_id":"654e860e75fa56339c0db39e","slug":"if-crackers-burst-on-diwali-160-quintals-of-gunpowder-will-flyit-will-be-difficult-to-breathe-na-news-c-208-1-sgkp1009-12720-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली पर फूटेगा पटाखा, उड़ेगा 160 क्विंटल बारूद तो... सांस लेना होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली पर फूटेगा पटाखा, उड़ेगा 160 क्विंटल बारूद तो... सांस लेना होगा मुश्किल
Sat, 11 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
-दिवाली बाद हवा की सेहत और होगी खराब,जिले में लगी 318 पटाखे की दुकान
-एक दुकान पर 50 किलो बारूद होने का अनुमान,शहर के चीनी मिल ग्राउंड में लगी दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दिवाली पर 160 क्विंटल बारूद उड़ेगा। इससे हवा की सेहत और खराब होगी यह चिंता का विषय है। प्रशासन ने शहर के चीनी मिल ग्राउंड पर पटाखे की दुकान लगाने के लिए स्थान तय किया है। सुरक्षा के व्यवस्था के साथ यहां पर पटाखे की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं।
पटाखे का शोर और धुआं शहर में वायु प्रदूषण और बढ़ाएगा। ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरूरत है। प्रदूषण फैलने से रोकने के लिए लोगों को कम प्रदूषण वाले पटाखों का इस्तेमाल करना होगा। अगर नहीं चेते तो बढ़ते प्रदूषण का खामियाजा शहरवासियों को ही भुगतना पड़ेगा। जिले में 318 पटाखा की दुकान लगाने के लिए अस्थाई लाइसेंस प्रशासन की ओर से जारी किया गया है।
शहर के चीनी मिल ग्राउंड पर लगाने के लिए 127 पटाखा की दुकानों को लाइसेंस दिया गया है। इसके अलावा जिले में 23 स्थायी पटाखा की लाइसेंसी दुकानें हैं। अग्निशमन विभाग के एफएसओ राजमंगल की माने तो एक दुकान पर करीब 50 किलो बारूद होने का अनुमान है। ऐसे मेें 160 क्विंटल बारूद उड़ेगा। पटाखा व्यापारियों की माने तो जिले में पटाखा का करीब चार से पांच करोड़ का कारोबार होता है। दो दिन के कारोबार में तीन से चार गुना की बचत होती है। दिवाली के बाद वायु मंडल में प्रदूषण का बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पटाखों की दुकानों पर यह होगा सुरक्षा का इंतजाम
चिन्हित स्थानों पर लगने वाली पटाखा की दुकानों के बीच करीब दस वर्ग मीटर की दूरी होनी चाहिए, दुकानें आसमान तले होगी या टिनशेड में, किसी तरह का कपड़ा नहीं लगाना है। दो दुकानों के बीच 200 लीटर पानी, 100 फीट बालू और फायर सिस्टम रखना अनिवार्य है, कोई भी दुकानदार पटाखे का टेस्ट नहीं करेगा। अग्निशमन विभाग की ओर से पटाखा लगने वाले स्थान पर फायर सर्विस की गाड़ी रखेगी।