फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Idol immersion and Lagan traffic jam troubled

Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन और लगन के जाम ने किया परेशान

Fri, 19 Apr 2024 05:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Idol immersion and Lagan traffic jam troubled
गोरखपुर। चैत्र नवरात्र की समाप्ति के बाद बृहस्पतिवार रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और लगन के चलते सड़क पर गाड़ियां ज्यादा आने से राजघाट पुल से नौसड़ तिराहे तक लंबा जाम लग गया। इसी बीच रात में नो इंट्री खत्म होते ही ट्रक और ट्राला भी आ गए। अयोध्या रूट पर डायवर्जन के चलते कालेसर जीरो प्वाइंट से गाड़ियों को वापस कर दिया गया। इससे सड़क पर वाहनाें की लंबी कतारें लग गईं। वैवाहिक कार्यक्रमों में जा रहे लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में शहर के विभिन्न मोहल्लों में प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। आखिरी दिन हवन-पूजन कर मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ नाचते-झूमते श्रद्धालु विसर्जन करने राजघाट पहुंचे। उधर, लगन के पहले दिन वैवाहिक कार्यक्रमों में जाने वालों की भीड़ भी ज्यादा थी। रात करीब 11 बजे नो इंट्री खुल गई। वहीं, अयोध्या रूट पर जाने वाली गाड़ियों को बड़हलगंज के रास्ते रवाना किया जा रहा था। बहुत सारे बड़े वाहनों को कालेसर जीरो प्वाइंट से नौसड़ की तरफ भेज दिया गया।
विज्ञापन

नौसड़ के पास ही तीन-चार मैरिज हाॅल हैं, वहां भी गाड़ियां सड़क पर खड़ी थीं। ऐसे में जाम बढ़ता गया। पुलिस को जाम हटवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब एक बजे जाम खुला तो गाड़ियां रवाना हो सकीं। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल भेजकर जाम खुलवाया गया। कुछ देर बाद ही गाड़ियों का आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed