{"_id":"6219c7a546a3e9359b545b55","slug":"identity-card-will-also-be-made-for-beggars","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: भिखारियों का भी बनेगा पहचान पत्र, आधार कार्ड बनाने में हो रही थी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: भिखारियों का भी बनेगा पहचान पत्र, आधार कार्ड बनाने में हो रही थी परेशानी
Sat, 26 Feb 2022 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:55 AM IST
सार
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि थर्ड जेंडर, भिक्षावृत्ति करने वालों का पहचान पत्र विभाग के जरिये बनवाया जा रहा है। पहचान पत्र बनने के बाद ये लोग भी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज कल्याण विभाग, भिक्षावृत्ति करने वाले वर्ग के लोगों को पहचान पत्र देगा। दरअसल, स्थायी पता न होने के कारण इस वर्ग के लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। सरकार की अधिकतर योजनाओं का लाभ उनको ही मिल सकता है, जिनका आधार कार्ड बना हो। भिक्षावृत्ति करने वाले, घुमंतू समाज के माने जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इनका कोई स्थायी पता नहीं होता। स्थायी पता नहीं होने के कारण इन लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पाता। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहचान पत्र नहीं होने के कारण सबसे बड़ी समस्या इन लोगों के कोरोना टीकाकरण में आई। टीकाकरण के लिए आधार नंबर आवश्यक है। आधार नहीं होने के कारण इन्हें टीकाकरण केंद्र से लौटाया जा रहा था।
विज्ञापन
इसी तरह गरीबी रेखा के नीचे होने, विधवा होने या अधिक आयु होने के बावजूद इन्हें विभिन्न पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि थर्ड जेंडर, भिक्षावृत्ति करने वालों का पहचान पत्र विभाग के जरिये बनवाया जा रहा है। पहचान पत्र बनने के बाद ये लोग भी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।
विज्ञापन