{"_id":"656cde765a8fd8c1b901ea57","slug":"ida-nominations-will-be-held-till-december-12-elections-on-the-evening-of-17th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-388390-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीए: 12 दिसंबर तक होगा नामांकन, 17 की शाम को चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीए: 12 दिसंबर तक होगा नामांकन, 17 की शाम को चुनाव
विज्ञापन
186 मतदाता करेंगे पदाधिकारियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के चुनाव की घोषणा हो गई है। नामांकन चार से 12 दिसंबर तक और पर्चा वापसी 13 दिसंबर को होगा। इसके बाद जरूरत पड़ी तो 17 दिसंबर शाम 6:30 बजे से विजय चौक स्थित एक होटल में मतदान व मतगणना कार्य होगा।
मीडिया प्रभारी व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण प्रताप मल्ल ने बताया कि डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. सिद्धार्थ त्रिपाठी और डाॅ. अमित करमचंदानी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। कुल 186 मतदाता हैं। अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, दंत रोग शिक्षा संयोजक, दंत स्वास्थ्य कार्यक्रम संयोजक, संपादक व उप संपादक के एक-एक पद हैं। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय शाखा प्रतिनिधि, राज्य शाखा प्रतिनिधि के दो-दो पदों पर चुनाव हो सकता है। इसके अलावा महिला सदस्यों के भी पांच पद हैं।