{"_id":"5f086f1ec1f30b28a924185d","slug":"icse-board-result-2020-utkarsh-in-high-school-and-animesh-became-topper-in-inter-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSE Board result 2020: 12वीं के बायो ग्रुप में अनिमेष, 10वीं में उत्कर्ष पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE Board result 2020: 12वीं के बायो ग्रुप में अनिमेष, 10वीं में उत्कर्ष पहले स्थान पर
Fri, 10 Jul 2020 07:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Jul 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
बाएं उत्कर्ष पांडे और दाएं अनिमेष श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसई के परीक्षा परिणाम में सेंट बेसिल्स स्कूल के 10वीं की परीक्षा में उत्कर्ष पांडेय ने 98.2 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम, जबकि 12वीं के बायो ग्रुप में अनिमेष श्रीवास्तव ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
12वीं के मैथ ग्रुप में शिशिर ने 96.25 जबकि कामर्स ग्रुप में अतुल राज गुप्ता को 92.25 प्रतिशत अंक हासिल हुए। इन ग्रुपों में दोनों छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10वीं की परीक्षा में आदित्या सिंह ने 97.6 अंक हासिल का दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर दिव्या वर्मा व अमामा खान को 97 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
इसके अलावा फेरेडेरिक अमाल इमरसन, समीक्षा श्रीवास्तव व विवेक कुमार को 96.6 प्रतिशत, कौस्तुभ को 96.4 प्रतिशत, आदित्यी चौधरी को 96.2 प्रतिशत, ऋतिक गुप्ता, अहमद सरफराज को 96 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। श्रेयांश पटेल को 95.8, शकीना खान व यश नायक को 95.6, श्रयांश त्रिपाठी, वैष्णव शुक्ल सुहाना सिंह को 95.4 अंक हासिल हुए।
विज्ञापन
12वीं बायो ग्रुप में इपिस्ता ओझा को 97.75 प्रतिशत, अर्पित कुमार तथा हबीब आसिम को को 96.75 प्रतिशत अंक हासिल हुए। मैथ ग्रुप में ऐश्वर्य पटेल को 95.25, व संस्कार डिंगरा को 94.5 प्रतिशत अंक मिला। कॉमर्स ग्रुप में रमन दीप सिंह ने 89.75 व प्रतीक के कियलानी ने 89.54 प्रतिशत अंक हासिल किया है।