फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ICMR released new guidelines now will not done corona checkup without permission in private lab gorakhpur

अपनी मर्जी से नहीं करा सकते कोरोना जांच, ये है बड़ी वजह

Mon, 11 May 2020 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 May 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
ICMR released new guidelines now will not done corona checkup without permission in private lab gorakhpur
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI

निजी लैब में आप खुद से कोरोना की जांच नहीं करा सकते हैं। इसके लिए डॉक्टरों की सहमति जरूरी है। आईसीएमआर ने इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। इसमें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निजी लैब बिना डॉक्टरों की सलाह के कोरोना जांच नहीं करेंगे।

विज्ञापन

 
कोरोना संकट को देखते हुए आईसीएमआर ने प्रदेश में कुछ निजी लैबों को कोरोना जांच की अनुमति दी थी। इनमें गोरखपुर में दो कलेक्शन सेंटर भी बनाए गए हैं, जो इस समय 100 सैंपल की जांच कर चुके हैं। इसमें सबकी रिपोर्ट निगेटिव ही आई है।
विज्ञापन


शुरुआती दिनों में लैब को जहां से भी फोन आया, उन्होंने उसकी जांच 4500 रुपये के निर्धारित दर से कर ली, लेकिन अब नई गाइडलाइंस के मुताबिक निजी लैब उन्हीं मरीजों की जांच करेंगे, जिनको डॉक्टरों ने कोरोना जांच की सलाह दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैथकाइंड के राजीव मित्तल ने बताया कि नए निर्देश के तहत जब तक डॉक्टर कोरोना जांच के लिए नहीं लिखेंगे, तब तक कोई भी लैब टेक्नीशियन नमूना नहीं लेगा। आईसीएमआर के प्लानिंग और कोर्डिनेशन इंचार्ज डॉ. रजनीकांत ने बताया कि नए नियम के तहत निजी लैब में कोरोना जांच से पहले डॉक्टरों की सहमति लेनी पड़ेगी।

जांच से पहले आईसीएमआर को देनी होगी मरीजों की जानकारी

निजी लैब को कोरोना जांच से पहले अब आईसीएमआर को मरीजों को जानकारी देनी होगी। इसके लिए निजी लैब के टेक्नीशियनों की अलग से आईडी बनाई गई है। उसी आईडी के जरिए मरीजों का पूरा ब्योरा देना होगा। रिपोर्ट आने से लेकर सभी जानकारियां भी साझा करनी होगी। जबकि पहले जांच के बाद सीधे रिपोर्ट सीएमओ को दी जाती थी।

निजी लैब को कोरोना जांच की अनुमति देने के बाद आईसीएमआर ने अब नियम में बदलाव किए हैं। प्रदेश में जितने भी निजी लैब संचालकों को जांच की अनुमति मिली है, उन पर काम करने वाले सभी लैब टेक्नीशियनों की आईडी बनाई गई है। गोरखपुर में दो निजी लैब के 20 टेक्नीशियनों की आईडी बनाई गई है।

उन्हीं लॉगिन के जरिए टेक्नीशियन मरीजों के नाम, पता और उनका मोबाइल नंबर के साथ डॉक्टर की पर्ची आईसीएमआर को भेजेंगे। इसके बाद उन मरीजों की कोरोना जांच होगी। जांच के बाद रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजनी होगी। पैथकाइंड लैब के राजीव मित्तल ने बताया कि हमारे लैब के सभी टेक्नीनिशयन की आईडी बना दी गई है।

462 लैब में हो रही है देश भर में कोरोना की जांच

इसकी जानकारी आईसीएमआर को दी गई है। आईसीएमआर एक एप लांच करने वाला है, उसी एप पर सारी जानकारियां देनी होगी। आईसीएमआर के प्लानिंग और कोर्डिनेशन इंचार्ज डॉ. रजनीकांत ने बताया कि आईसीएमआर एक लॉगिन और पासवर्ड लैब को देगा। उसी पर पूरा ब्योरा रिपोर्ट आने के बाद देना होगा।

आईसीएमआर के प्लानिंग और कोर्डिनेशन इंचार्ज ने बताया कि देश भर में 462 लैब कोरोना की जांच कर रही है। इसमें 123 निजी लैब शामिल हैं। पूर्वांचल में गोरखपुर में केवल दो कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा कही और निजी लैब को अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed