{"_id":"67704e0193c07d6553054f34","slug":"hut-caught-fire-due-to-short-circuit-womans-hand-burnt-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-139225-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, महिला का हाथ झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, महिला का हाथ झुलसा
Sun, 29 Dec 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागापार। ग्राम बागापार टोला जनकपुर निवासी प्रभाकर के झोपड़ी में शुक्रवार देर रात शॉट सर्किट से आग लग गई। दुर्घटना में घर में रखा चारपाई, साइकिल, कुर्सी, बिस्तर, बर्तन, कपड़े और जमीन का कागजात जलकर राख हो गया।
गोशाला में बंधा बछड़ा भी जलकर मर गया और गाय बुरी तरह झुलस गई। आग बुझाने की कोशिश में प्रभाकर की पत्नी देवंती के हाथ झुलस गए। आग इतना बेकाबू हो गया था कि दंपति किसी तरह जान बचाकर भागे। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला जनकपुर निवासी प्रभाकर ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। रात में घर में लगे बिजली के बोर्ड में स्पार्किंग हुई और झोपड़ी में आ लग गई। जब तक घर के लोग उठे तब तक पूरा घर जलने लगा। परिवार के लोग जान बचाकर बाहर निकले।
विज्ञापन
आग की लपटें गोशाला में पहुंच गईं। लेखपाल सुनील यादव ने मौके पर पहुंचकर आगजनी से हुई क्षति का आकलन किया। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आग से मकान जलने की जानकारी मिली है। प्रशासन की ओर से पीड़ित को आवश्यक सहायता दी जाएगी।स