फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband beating wife in gorakhpur after family dispute

हैवान बना जीवन साथी: कमरे में बंद कर पति ने मुंह में साड़ी ठूसा, फिर की पिटाई

Mon, 17 Jul 2023 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। आए दिन उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती है। शुक्रवार को चोटिल रिंकू देवी ने पहले पास में उपचार कराया और फिर शनिवार को थाने पहुंची थीं।

विज्ञापन
Husband beating wife in gorakhpur after family dispute
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा में एक महिला के साथ उसके पति ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। महिला को दहेज के लिए कमरे में बंद कर पीटा। शोर मचाने पर मुंह में साड़ी ठूसकर बांध दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पिटाई के दौरान उसके चिल्लाने पर ससुराल वाले और पिटाई के लिए लिए उसकाते रहे। महिला ने पति संतोष कुमार, सास अदालती देवी, ससुर मिठाईलाल, ननद प्रमिला पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फिल्म से लेकर राजनीति तक खुद को साबित किए रवि किशन, काम के दम पर जनता के दिलों पर करते हैं राज
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कटसहरा निवासी रिंकू देवी ने थाने में तहरीर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को पति ने उसे कमरे में बंद कर अंदर से ताला लगा दिया। मुंह में साड़ी ठूसकर पिटाई करने लगे। पति को धक्का देकर किसी तरह जान बचाई।

महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। आए दिन उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती है। शुक्रवार को चोटिल रिंकू देवी ने पहले पास में उपचार कराया और फिर शनिवार को थाने पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed