{"_id":"61d982d1b8e69f648807fbbb","slug":"husband-arrested-in-dowry-murder-case-after-death-of-mother-son-due-to-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जहर से मां-बेटे की मौत पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जहर से मां-बेटे की मौत पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पति गिरफ्तार
Sat, 08 Jan 2022 05:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Jan 2022 05:55 PM IST
सार
मृतिका की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा बाजार में पारिवारिक विवाद में महिला और उसके दस महीने के बेटे की जहर से मौत के मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पति विद्याधर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की मां कुसुम देवी पत्नी राकेश गुप्ता निवासी कुसहरा थाना चिलुआताल ने तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद दो लाख रुपया व एक बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे।
तहरीर के आधार पर गुलरिहा पुलिस ने सास लक्ष्मी देवी, ससुर चिंताहरण, जेठानी आरती, जेठ राकेश गुप्ता, पति विद्याधर और देवर योगेश के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज करके शनिवार को पति विद्याधर गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दी।