फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband and father-in-law arrested in case of married woman death

Gorakhpur News: विवाहिता की मौत के मामले में पति व ससुर गिरफ्तार, पोखरे में मिली थी लाश

Fri, 25 Nov 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Nov 2022 10:05 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को सुमन की पोखरे में लाश मिली थी। कैंपियरगंज के पंडितपुर निवासी व सुमन के पिता गोविंद ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कराया था। 18 नवंबर से सुमन लापता थी और तीन दिन बाद उसका शव पोखरे में मिला था।

विज्ञापन
Husband and father-in-law arrested in case of married woman death
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के रामूघाट में पोखरे में विवाहिता का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पति व ससुर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों पर पुलिस ने उत्पीड़न व दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपी पति रामबरन व ससुर सिठ्ठू रामूघाट के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को सुमन की पोखरे में लाश मिली थी। कैंपियरगंज के पंडितपुर निवासी व सुमन के पिता गोविंद ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


18 नवंबर से सुमन लापता थी और तीन दिन बाद उसका शव पोखरे में मिला था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुमन और रामबरन की एक साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed