{"_id":"600a795d887c8d2b7378eeea","slug":"humsafar-bio-vacuum-hybrid-toilet-facility-in-first-train-of-ner-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनईआर से पहली ट्रेन बनी हमसफर जिसमें विमानों जैसी शौचालय की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर से पहली ट्रेन बनी हमसफर जिसमें विमानों जैसी शौचालय की सुविधा
Fri, 22 Jan 2021 12:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में अब टॉयलेट (शौचालय) हवाई जहाज में मिलने वाली सुविधाओं के जैसा हो गया है। एनईआर की यह पहली ट्रेन है जिसमें बायो वैक्यूम हाइब्रिड टॉयलेट लगाया गया है। इससे ट्रेन में न तो गंदगी फैलेगी और न ही दुर्गंध। खास बात यह है कि यह हाइटेक टॉयलेट, गोरखपुर के यांत्रिक कारखाना में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे बोर्ड ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 160 टॉयलेट की डिमांड पूर्वोत्तर रेलवे को भेजी थी। फिलहाल गोरखपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के 40 कोचों में वेस्टर्न स्टाइल के टॉयलेट लगाए गए हैं। प्रयोग सफल रहा तो भारतीय रेल की अन्य ट्रेनों में भी इसे लगाया जाएगा। रेलवे प्रशासन अब यात्रियों से भी नई व्यवस्था पर फीड बैक लेगा जिसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक जो शौचालय हैं उनके भर जाने और दुर्गंध के चलते यात्रियों को दिक्कत होती है। लेकिन नई व्यवस्था से अब यह दिक्कत नहीं होगी। वैक्यूम हाइब्रिड टॉयलेट लगने से स्टेशन और पटरियों पर गंदगी नहीं फैलती है।
विज्ञापन
Trending Videos
वैक्यूम हाइब्रिड टॉयलेट की खासियत
नया बायो वैक्यूम हाइब्रिड टॉयलेट अपशिष्ट को सोखकर लिक्विड बना देता है, जिसे निर्धारित स्थल पर निस्तारित कर दिया जाता है। प्रेशर से यह सीधे टंकी में चला जाता है। टॉयलेट में उठने वाली दुर्गंध से निजात के लिए इस आधुनिक डिजायन के टॉयलेट में वेंचुरी फ्लूम लगाया गया है। इसके तहत बायो टॉयलेट में एस टाइप ट्रैप और फ्रेशनर लगे हैं, जो दुर्गंध को बाहर निकाल देंगे।
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस में ट्रायल के तैयार पर वैक्यूम हाइब्रिड टॉयलेट लगा दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस में ट्रायल के तैयार पर वैक्यूम हाइब्रिड टॉयलेट लगा दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।