{"_id":"65b6411d66731c238e0da573","slug":"how-many-people-have-seen-the-mp-s-film-if-he-wears-torn-clothes-he-will-start-laughing-2024-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी: पूछा- सांसद की फिल्म कितने लोगों ने देखी है, फटा कपड़ा पहनेंगे तो.. लगे ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी: पूछा- सांसद की फिल्म कितने लोगों ने देखी है, फटा कपड़ा पहनेंगे तो.. लगे ठहाके
Sun, 28 Jan 2024 06:17 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:17 PM IST
सार
सीएम ने मौजूद लोगों ने पूछा, अभी तक रवि किशन की फिल्में कितने लोगों ने देखा। फ्री में देखे हैं या टिकट लेकर। जनता की तरफ से कुछ आवाज आई तो दोहराया, फ्री में। चलिए रवि किशन की फिल्म देखें हैं तो चलो मुझे बताओ, ये अच्छा कपड़ा पहनकर एक्टिंग न करें, गंदा कपड़ा पहन कर अंडरवियर में एक्टिंग करने लग जाएं और खुद ठहाका मारकर हसंने लगे।
विज्ञापन
मंच से संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला की चुटकी ले ली। मौका, अभयनंदन इंटर कॉलेज में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान सम्मलेन का था।
अचानक सीएम ने जनता से सीधे पूछा, अभी तक रवि किशन की फिल्में कितने लोगों ने देखा है। फ्री में देखे हैं या टिकट लेकर। जनता की आवाज आई तो दोहराया अच्छा फ्री में।
चलिए रवि किशन की फिल्म देखें हैं तो चलो मुझे बताओ, ये अच्छा कपड़ा पहनकर एक्टिंग न करें, गंदा कपड़ा पहन कर अंडरवियर में एक्टिंग करने लग जाएं और खुद ठहाका मारकर हसंने लगे।
विज्ञापन
खुद को हंसी से संभालते हुए फिर कहा, अच्छा कपड़ा पहनकर एक्टिंग करते हैं न, इसलिए लोगों को हीरो लगता है। इसीलिए एक्टिंग के साथ आप सभी का मनोरंजन भी कर देते हैं। मेहनत भी खूब करते हैं। विधायकों के साथ गांव-गांव जा रहे हैं। वॉल राइटिंग भी कर रहे हैं। विकास की योजनाओं के लिए भी कार्य कर रहे हैं।
विधायकों के साथ मिलकर के काम कर रहे हैं। मेहनत भी कर रहे हैं और मनोरंजन भी कर लेते हैं। फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा है, भाई फिल्मों में अकेले ही काम करना, विधायकों को मत लेते चले जाना। कुल 1 मिनट 33 सेकेंड में मंच से ही सीएम योगी ने सभा में शामिल होने आए लोगों को सांसद और खुद से सीधे बांधे रखा।