फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   house of accused Naib Tesildar raided accused not found

बस्ती प्रकरण: आरोपी नायब तसीलदार के घर दी दबिश, नहीं मिला आरोपी

Tue, 21 Nov 2023 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Nov 2023 12:54 PM IST
सार

बस्ती में एक महिला से दुष्कर्म व हत्या की कोशिश का केस नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर दर्ज है। आरोप है कि वह घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश किए और असफल होने पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश किए।
 

विज्ञापन
house of accused Naib Tesildar raided accused not found
घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती में महिला अधिकारी से हत्या की कोशिश व दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के घर सोमवार को बस्ती क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी। इस दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला। खबर है कि पत्नी व अन्य लोगों से करीब एक घंटे तक टीम ने पूछताछ किया है, इसके बाद लौट गई। पुलिस को आरोपी का घर पर ही लोकेशन मिला था, जिसके बाद पुलिस पहुंची थी। लेकिन, पुलिस के आने से पहले इसकी भनक घनश्याम को लग गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस्ती में एक महिला से दुष्कर्म व हत्या की कोशिश का केस नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर दर्ज है। आरोप है कि वह घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश किए और असफल होने पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश किए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जांच कमेटी ने महिला अधिकारी के आरोप पाए निराधार, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले में पहले तो पुलिस ने लीपापोती की, लेकिन भाजपा एमएलसी के मामला उठाने के बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात में एक पड़ोसी युवक ने घनश्याम से मोबाइल फोन पर संपर्क किया था। क्योंकि नंबर सर्विलांस पर था और घनश्याम नहीं उठा रहे थे, इस वजह से फोन करने वाले युवक को सोमवार को पुलिस ने उठा लिया।

बस्ती पुलिस ने पड़ोसी युवक की मदद से घनश्याम के घर पहुंची और फिर अंदर जाकर जांच की। लेकिन, घनश्याम इसके पहले ही घर छोड़ चुके थे। इस वजह से पुलिस पत्नी व परिजनों से पूछताछ करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed