{"_id":"5f85479e8ebc3e9be83adc6d","slug":"hotels-can-be-booked-with-online-train-tickets-from-diwali-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब से ई-टिकट के साथ बुक करा सकेंगे होटल, गोरखपुर के इन VIP होटलों से बन रही सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब से ई-टिकट के साथ बुक करा सकेंगे होटल, गोरखपुर के इन VIP होटलों से बन रही सहमति
Tue, 13 Oct 2020 11:52 AM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:52 AM IST
सार
- आईआरसीटीसी गोरखपुर के तीन वीआईपी होटलों से कर रहा करार
- दूसरे चरण में मिलेगी छोटे होटलों में कमरा बुक कराने की सुविधा
- क्लार्क इन ग्रैंड व निरवाना सरोवर पोर्टिका से हुआ अनुबंध, एक से वार्ता अंतिम चरण में, दिवाली से मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिवाली से ई-टिकट कराते समय वेबसाइट पर साथ ही साथ होटल बुक कराने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। गोरखपुर में यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी तीन वीआईपी होटलों से करार कर रहा है। दूसरे चरण में छोटे होटलों को बुक कराने की सुविधा भी मिलने लगेगी। स्टेशन से होटल तक जाने के लिए टैक्सी भी ऑनलाइन बुक हो जाएगी।
आईआरसीटीसी के गोरखपुर स्टेशन इंचार्ज संजीव गुप्ता ने बताया कि शहर में होटल क्लार्क इन ग्रैंड और एडी मॉल स्थित निरवाना सरोवर पोर्टिका से अनुबंध की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। होटल रेडिशन ब्लू से वार्ता अंतिम दौर में है। इस सुविधा के लिए आईआरसीटीसी देश के सभी बड़े शहरों में होटलों से अनुबंध कर रही है। अनुबंध तीन साल का होगा।
यह सुविधा देने के लिए आईआरसीटीसी होटलों से 10 से 12 प्रतिशत कमीशन लेगी। जो सालाना देय होगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर में तीन होटलों से अनुबंध किया जा रहा है। इसके बाद छोटे होटलों को भी जोड़ेंगे ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधाएं मिल सकें।

Trending Videos
ऐसे बुक होगा होटल का कमरा
होटल का कमरा बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की लॉगिन जरूरी है। ई टिकट जहां बुक करते हैं वहीं होटल बुकिंग का ऑप्शन आएगा। लिंक पर क्लिक करते ही शहर के हिसाब से होटल नाम, रूम की फीचर फोटो, किराया दिखेगा। उसमें बुक का ऑप्शन होगा जिसपर क्लिक करते ही रूम बुक हो जाएगा। किराया ऑनलाइन जमा होगा।
रिफंड की सुविधा
अगर आप किसी कारणवश होटल की बुकिंग को रद्द कराना चाहते हैं तो वेबसाइट पर ही रद्दीकरण का ऑप्शन आएगा। जिसे क्लिक कर जरूरी सूचना भरने के बाद ओके करना है। आप का किराया आईआरसीटीसी सुरक्षित रख लेगा और जिस खाते से पैसा भेजा गया है उसमें कुछ सरचार्ज काट कर वापस कर दिया जाएगा। इसी तरह टैक्सी के बुकिंग की भी सुविधा मिलेगी।