{"_id":"67751661bf18698bc504f98b","slug":"hotel-lotus-nikko-has-accused-gda-of-breaking-the-boundary-hotel-is-being-built-in-gorakhpur-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीडीए पर आरोप: मनामाने तरीके से होटल लोटस निक्को की दीवार तोड़ दी, कमिश्वर से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए पर आरोप: मनामाने तरीके से होटल लोटस निक्को की दीवार तोड़ दी, कमिश्वर से की शिकायत
Wed, 01 Jan 2025 03:48 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 01 Jan 2025 03:48 PM IST
सार
होटल के जीएम की ओर से दीवार तोड़े जाने के विरोध में कमिश्नर एवं एसडीएम सदर के यहां भी पत्र दिया गया है। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी गुहार लगाने की तैयारी है। हालांकि जीडीए ने आरोपों का खंडन किया है। प्राधिकरण का कहना है कि उनकी ओर से कोई दीवार नहीं तोड़ी गई है।
विज्ञापन
होटल लोटस की टूटी बाउंड्री की जगह टीन शेड लगाया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) पर प्रस्तावित होटल लोटस निक्को की दीवार तोड़ने का आरोप लगा है। होटल प्रबंधन ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। जीएम की ओर से थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की गई है। हालांकि मामले में अभी केस दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जीएम की ओर से कमिश्नर एवं एसडीएम सदर के यहां भी पत्र दिया गया है। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी गुहार लगाने की तैयारी है। हालांकि जीडीए ने आरोपों का खंडन किया है। प्राधिकरण का कहना है कि उनकी ओर से कोई दीवार नहीं तोड़ी गई है।पैडलेगंज से नौकायन रोड पर रामगढ़ताल के किनारे होटल लोटस निक्को एवं एक अन्य समूह को होटल के लिए जमीन आवंटित की गई है।
विज्ञापन
पैडलेगंज से आगे बढ़ते हुए पहली जमीन होटल लोटस निक्को की है। होटल प्रबंधन ने यहां दीवार बनवाई है। नौकायन की ओर आगे बढ़ने पर अगली जमीन (पूरब-उत्तर दीवार की ओर) पर होटल ताज विवांता के लिए निर्माण चल रहा है। होटल का मानचित्र पास हो चुका है।
विज्ञापन
होटल लोटस निक्को के जीएम एएन पांडेय का आरोप है कि उन्हें बिना कोई नोटिस दिए उनकी दीवार 27 दिसंबर को तोड़ दी गई। जल्दी-जल्दी वहां लगभग 50 डंपर मिट्टी डाल दी गई। उसे घेर भी दिया गया है। मामले में रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी गई है।