फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hot winds increased the heat... the mercury crossed 40 degrees Celsius

Gorakhpur News: गर्म हवाओं ने बढ़ाई गर्मी...पारा पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

Wed, 23 Apr 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hot winds increased the heat... the mercury crossed 40 degrees Celsius
- 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है
विज्ञापन

- रात का तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक
- पूर्वी यूपी के वाराणसी और आजमगढ़ मंडल में अगले पांच दिन तक लू का अलर्ट



गोरखपुर। पिछले सप्ताह बूंदाबांदी के बाद इस सप्ताह सूरज आग उगलने लगा है। मंगलवार को दिन का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस सीजन में सर्वाधिक है। यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, रात का तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बृहस्पतिवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद शुक्रवार से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा।
मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि एक विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान, एक पंजाब-हरियाणा और एक उत्तर पश्चिमी बिहार के ऊपर सक्रिय है। मंगलवार को सुबह से ही चली गर्म हवाओं की वजह से तापमान तेजी से बढ़ने लगा। दोपहर एक बजे गोरखपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक है। इससे पहले अधिकतम तापमान पिछले सप्ताह 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले पांच दिन में तापमान में अभी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद शुक्रवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शनिवार-रविवार को बूंदाबांदी होने पर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed