{"_id":"64e711d8a2a2296bb30e3cb5","slug":"hospital-operator-arrested-case-registered-against-five-in-gorakhpur-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा की मौत के बाद एक्शन: अस्पताल का संचालक गिरफ्तार, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद एक्शन: अस्पताल का संचालक गिरफ्तार, पांच पर केस दर्ज
Thu, 24 Aug 2023 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो कैंपियरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो कैंपियरगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:48 PM IST
सार
कैंपियरगंज नगर पंचायत चौमुखा समेत आसपास के क्षेत्र में 20 से अधिक नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इसमें से कई अवैध हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी जांच का दावा तो करता है, लेकिन सीएचसी से महज 300 मीटर के भीतर ही कई साल से बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पंचायत चौमुखा के मां दुर्गा अस्पताल में मंगलवार को हुए जच्चा-बच्चा की मौत के मामले कैंपियरगंज पुलिस मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक शैलेंद्र नाथ सोलंकी एवं डॉ. असलम समेत पांच नामजद लोगों पर धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया। अस्पताल संचालक शैलेंद्र नाथ सोलंकी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल संचालक की गिरफ्तार के बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अस्पताल तीन साल से बिना लाइसेंस के चल रहा है। नगर पंचायत चौमुखा के वार्ड नंबर 14 निवासी शैलेश चौरसिया की पत्नी सरिता चौरसिया को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को घर के नजदीक मां दुर्गा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह ऑपरेशन से बेटे का जन्म हुआ। कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोपहर बाद प्रसूता की भी हालत बिगड़ने लगी। शाम करीब चार बजे अस्पताल संचालक शैलेंद्र सोलंकी दो साथियों के साथ महिला को लेकर चिलुआताल क्षेत्र के नकहा नंबर एक के पास निर्मला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर सहित छह स्थानों पर दो किमी की सीमा में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन, लेनी पड़ेगी अनुमति
20 से अधिक नर्सिंंग होम हो रहे संचालित
कैंपियरगंज नगर पंचायत चौमुखा समेत आसपास के क्षेत्र में 20 से अधिक नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इसमें से कई अवैध हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी जांच का दावा तो करता है, लेकिन सीएचसी से महज 300 मीटर के भीतर ही कई साल से बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: नोट बनाने वाले वीडियो ने चमकाया और जेल भी पहुंचाया, बैंक की मशीन भी नहीं पकड़ पाती थी असलियत
सीएचसी के पास अवैध रूप से संचालित कमला हाॅस्पिटल में भी छह माह पूर्व नगर पंचायत करतहरी गांव निवासी महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। स्वजनों व ग्रामीणों ने कमला हाॅस्पिटल के संचालक पर केस दर्ज कराने व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया था।
सीएचसी प्रभारी डाॅ. विनोद वर्मा का कहना है कि तीन माह पूर्व कार्यभार संभाला है। जानकारी मिली है जिस नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत हुई है, वहां का पंजीकरण तीन वर्ष पूर्व समाप्त हो गया है।