फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hooting of wrestlers.. riot started among the audience

Gorakhpur News: पहलवानों की हूटिंग.. दर्शकों के बीच शुरू हो गया दंगल

Tue, 10 Sep 2024 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hooting of wrestlers.. riot started among the audience
गीडा इलाके के इंटर कॉलेज में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दर्शकों में मारपीट
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरौली (गोरखपुर)। इंटर कॉलेज खानिमपुर में सोमवार को तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों की हूटिंग को लेकर दर्शकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बीचबचाव में आए रेफरी भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंंची गीडा पुलिस ने लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार, इंटर कॉलेज खानिमपुर में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए बड़गहन और नगवां गांव के लोग आए थे। इन गांवों के सैकड़ों छात्र काॅलेज में पढ़ते भी हैं। इस दौरान दोनों गांव के लोग दूसरे गांव के पहलवानों की हूटिंग करने लगे। मामला बढ़ गया तो दोनों गांव के लोग भिड़ गए। पूरा काॅलेज परिसर ही अखाड़ा बन गया।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जब प्रधानाचार्य ध्रुव कुमार चंद्रा से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद मिला। इस बारे में पिपरौली चौकी पुलिस ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलेगी तो करवाई की जाएगी। मारपीट करने वालों में से कुछ लोगों का नाम पता चला है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी ने लगाया स्कूल की छात्राओं से अभद्रता का आरोप
कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने कुश्ती रेफरी के लिए उन्हें बुलाया था। खेल के दौरान ही कुछ युवक, छात्राओं से अभद्रता करने लगे। मना करने पर दर्जनों की संख्या में मनबढ़ों ने एकजुट होकर उन्हें पीटा। इस घटना की सूचना फोन से थाने पर दी गई। मौके पर पुलिस आई थी। लिखित शिकायत मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed