फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hookah bar found in raid many detained in Gorakhpur

गोरखपुर: छापे में मिला हुक्का बार, कई हिरासत में लिए गए

Mon, 22 Aug 2022 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

कैंट थाना पुलिस ने पैडलेगंज के पास भी रेस्टोरेंट में छापा डाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। रात 11 बजे एसपी सिटी फोर्स के साथ देवरिया रोड के दो रेस्टोरेंट में पहुंचे तो वहां भी युवक व युवती हुक्का पीते मिले। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Hookah bar found in raid many detained in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में पाबंदी के बावजूद शहर में हुक्का बार चल रहा है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई की अगुवाई में रविवार देर रात गोलघर, देवरिया रोड व मेडिकल कॉलेज रोड स्थित पांच रेस्टोरेंट और बार पर छापा मारा गया। कुछ संचालक व उनके कर्मचारियों को हिरासत में लेने के साथ ही हुक्का, पाइप व तंबाकू को जब्त किया गया। अब मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी देर रात गोलघर स्थित रेस्टोरेंट गए तो बड़ी संख्या में युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस को देखकर युवक भाग निकले। कर्मचारी भी भाग गए। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया हे। कैंट थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में रखे हुक्का, पाइप और तंबाकू को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस जीडीए टावर स्थित रेस्टोरेंट गई और हुक्का बार पकड़ा। संचालक को हिरासत में लेकर कैंट थाने भेजा गया।
विज्ञापन


कैंट थाना पुलिस ने पैडलेगंज के पास भी रेस्टोरेंट में छापा डाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। रात 11 बजे एसपी सिटी फोर्स के साथ देवरिया रोड के दो रेस्टोरेंट में पहुंचे तो वहां भी युवक व युवती हुक्का पीते मिले। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। रात 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज रोड के एक होटल में पुलिस पहुंची तो वहां भी युवक व युवती हुक्का पीते मिले। पुलिस सभी मामलों में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed