फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hookah bar case, Police found it from Nauka Vihar in Ramgarhtal police station area.

हुक्का बार प्रकरण: मां की डांट से नाराज हो बहन संग घर से भाग गई थी दुष्कर्म पीड़िता, अपहरण का दर्ज हुआ था केस

Sat, 14 Mar 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 03:01 AM IST
सार

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हुक्का बार के जरिये देह व्यापार प्रकरण के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। कुछ समय से तीन-चार लड़कियां उनके पड़ोस में किराये पर रह रही थीं। धीरे-धीरे उन्होंने बेटियों से दोस्ती बढ़ाई और घर आने-जाने लगीं। तीन दिन पहले ये लड़कियां उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गईं, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
Hookah bar case, Police found it from Nauka Vihar in Ramgarhtal police station area.
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

हुक्का बार प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता और उसकी बहन को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने शुक्रवार को नौका विहार से खोज निकाला। पुलिस के मुताबिक, वह मां की डांट से नाराज होकर बहन के साथ घर से चली गई थी। मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों बहनों (किशोरियां) को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मां से नाराज होकर घर से निकल जाने के बाद दोनों बहनें देवरिया बाईपास के पास किराये का कमरा लेकर रहने लगी थीं। उनका माेबाइल नंबर बंद था। इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने इन्हें ट्रेस किया और शुक्रवार को नौका विहार के पास खोज निकाला।
विज्ञापन

दरअसल, पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हुक्का बार के जरिये देह व्यापार प्रकरण के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। कुछ समय से तीन-चार लड़कियां उनके पड़ोस में किराये पर रह रही थीं। धीरे-धीरे उन्होंने बेटियों से दोस्ती बढ़ाई और घर आने-जाने लगीं। तीन दिन पहले ये लड़कियां उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गईं, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

मां ने आरोप लगाया कि सुनवाई में पीड़िता गवाही न दे, इसके लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से लड़कियों को पड़ोस में रखा। इस मामले में पहले से ही होटल व हुक्का बार संचालक समझौता करने का दबाव बना रहे थे लेकिन पीड़िता के परिवार ने विरोध किया।

हालांकि, पुलिस की जांच में मामला अलग निकला। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दोनों किशोरियों को सुरक्षित खोज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed