फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Honor killing in UP young man and teenager Killed and bodies were hung In Kushinagar

UP: बंदिशों से जद्दोजहद... युवक और किशोरी का कत्ल, ईंट कुचल दिए चेहरे, विदेश से लाई रस्सी से दोनों की शव लटकाए

Thu, 03 Jul 2025 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

कुशीगर में युवक और किशोरी की बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद उनके शव पेड़ से लटका दिए गए। घटनास्थल से खून से सनी ईंट भी मिली। मौके पर संघर्ष का निशान नहीं मिला, इससे पुलिस ऐसा मान रही है कि हत्या कहीं और की गई।

विज्ञापन
Honor killing in UP young man and teenager Killed and bodies were hung In Kushinagar
कुशीनगर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले  के तमकुहीराज इलाके के एक गांव में बुधवार सुबह एक युवक और किशोरी की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए गए। उनके चेहरे और सिर पर ईंट से प्रहार किए गए थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले और अलग-अलग बिरादरी के थे।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पुलिस ऑनर किलिंग का मामला मान रही है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के घरवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, तमकुहीराज थाना इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह घर से लापता हो गई। किसी ने 1090 पर किशोरी के लापता होने की जानकारी दे दी। पुलिस गांव पहुंची तो किशोरी के घर वालों ने गांव के ही 20 साल के युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस युवक के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच देर शाम करीब दस किमी दूर सेवरही से किशोरी को घर वालों ने बरामद कर लिया। उधर, देर रात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी तलाश में लग गए। उसका फोन भी बंद था। 

युवक के परिजनों का आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे किशोरी के कुछ रिश्तेदार उसके बारे में पूछताछ करने घर आए थे। इसके बाद बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर एक पेड़ से युवक और किशोरी का शव प्लास्टिक के फंदे से लटका मिला। 

 

दोनों के घुटने जमीन से सटे हुए थे। लोगों की सूचना पर इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक व किशोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। घटनास्थल से खून से सनी ईंट भी मिली। मौके पर संघर्ष का निशान नहीं मिला, इससे पुलिस ऐसा मान रही है कि हत्या कहीं और की गई।

बंदिशों से जद्दोजहद में खत्म हुईं दो जिंदगियां
युवक व किशोरी के बीच प्रेम संबंध करीब तीन साल से चल रहा था। परिवार के सदस्यों से लेकर गांव में इसकी चर्चा आम रही। इसे लेकर किशोरी और युवक के परिजनों के बीच कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन दोनों एक दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं थे।

 

गांव के लोगों का कहना है कि वह छिप-छिपकर मिलते रहते थे और फोन पर इनकी बातें होती थीं। बीच में शादी करने की चर्चा तक चली, लेकिन अलग-अलग जाति के होने के कारण किशोरी के घरवाले तैयार नहीं हुए और इनका मिलना किशोरी के परिजन व रिश्तेदारों को नागवार लगता था। 

सुनियोजित तरीके से प्रेमी युगल की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हालाकि मौके की स्थिति और शरीर पर चोट के निशान देखने के बाद ऑनर किलिंग की ओर पुलिस की जांच की सुई घूम गई। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस घटना में शामिल लोगों को ट्रेस करने और जल्द घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने दो बहनों के बीच इकलौता था। किशोरी के पिता दो भाई हैं। किशोरी अधिकतर समय अपने चाचा के घर पर रहती थी। इनके घर के पीछे वाली दीवार में खिड़की है। यहां युवक मिलने के लिए पहुंचता था।
 

किशोरी तीन बहनों में छोटी थी, दो बहनों की शादी हो चुकी है। किशोरी के चाचा के दो बेटे हैं जो एक दुबई और एक घर पर रहता है। किशोरी की एक बहन मायके में ही रह रही है। गांववालों के अनुसार करीब तीन वर्ष पूर्व प्रेमी युगल संपर्क में आए। घर वालों की गैर जानकारी में मिलते रहे।

 

कुछ माह पूर्व मामले की जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक के घर शिकायत की। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन प्रेमी युगल ने मिलना बंद नहीं किया। यह बात किशोरी के परिजनों और रिश्तेदार को अच्छा नहीं लग रहा था। 

 

मंगलवार को किशोरी अचानक गायब हो गई जबकि प्रेमी युवक चार बजे तक गांव में दिखाई दिया। उसके बाद वह भी गायब हो गया। बुधवार को सुबह दोनों का शव गांव के बगीचे में मिला है। 

 

सूत्रों की मानें तो किशोरी को ढूढ़ने के बाद परिजन व कुछ रिश्तेदारों ने सूचना देकर युवक को बुलाया और घटना को अंजाम दिया। किशोरी की बातचीत उसके परिवार की एक महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से होती थी। 

 

युवक की बहन का आरोप है कि किशोरी के चचेरे भाई और कुछ अन्य लोगों ने मेरे भाई को बुलाकर हत्या कर दी। आरोप है कि किशोरी के परिजन प्रभावशाली और आर्थिक रूप से मजबूत हैं जबकि हमारा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। आरोपी मंगलवार की रात खुलेआम कह रहे थे कि रुपये के दम पर सब कुछ मैनेज कर लिया जाएगा। विदेश रह रहे किशोरी का चचेरा भाई भी फोन से लगातार संपर्क में रहा।

 

घटनास्थल पर मिली प्लास्टिक की रस्सी
घटनास्थल पर मिले प्लास्टिक की रस्सी की चर्चा समूचे गांव में होती रही। युवक के परिजनों का आरोप है कि विदेश से लाई गई रस्सी से शव को लटकाया गया। गांव की कुछ महिलाएं आपस में चर्चा करती मिलीं कि कुछ परिवारों के लोगों को ऑनर किलिंग के पूरी घटना की जानकारी है। इसीलिए उन परिवारों की महिलाएं व पुरुष मौके पर नहीं गए।

 

युवक के परिजनों ने रोका शव, पुलिस से नोकझोंक
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से घर पहुंचा। किशोरी के परिजन शव का दाह संस्कार करने को तैयार हो गए, जबकि युवक के परिजन दरवाजे पर शव को रोक लिए और आरोपियों को पुलिस पर बचाने का आरोप लगाने लगे। 

 

गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस और नाराज महिलाओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस के काफी समझाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने पर नाराज पुरुष शांत हुए, लेकिन महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रहीं। 

 

माहौल को देखते हुए घटना के बाद से ही पांच थाने की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। करीब एक घंटे तक दरवाजे पर परिजन युवक का शव रोके रखा। पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर शव को दाह संस्कार के लिए घर के पुरुषों के साथ भेजा। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

 

दोनों के सिर में चोट लगने से हुई मौत
ऑनर किलिंग की आशंका में युवक और किशोरी का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार की शाम को किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। युवक और किशोरी के सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। किशोरी के सिर के अलावा चेहरे पर भी चोट था।
 

युवक ने पड़ोसी को बेच दिया था मोबाइल
पेशे से पाइप लाइन का काम करने वाला युवक बाहर कम ही रहता था। युवक पर परिजनों की डांट- फटकार ज्यादा असर नहीं होता था। 20-25 दिनों के लिए घर से बाहर जाता था और लौट आता था। मंगलवार शाम युवक गांव के कुछ बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय में क्रिकेट खेल रहा था। 

 

इसके बाद पड़ोसी को 1200 में मोबाइल बेच दिया। यह जानकारी परिजनों को उसके गायब होने के बाद मिली। हालांकि पड़ोसी ने बाद में रुपये लौटाने की शर्त पर युवक के पिता को मोबाइल वापस लौटा दिया। 

लोगों का कहना है कि युवक का मोबाइल अगर उसके पास होता तो पुलिस को अहम सुराग हाथ लगते। बावजूद इसके पुलिस ऑनर किलिंग के मामले को ही ध्यान में रख कर जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस किसी आधिकारिक बयान से बच रही है।

युवक का मोबाइल खोलेगा राज
करीब दस बजे युवक के परिवार की महिलाओं के साथ 50 से अधिक महिलाएं तमकुहीराज थाने पहुंचीं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान युवक की बहन सीबीआई जांच की मांग करने लगी। तमकुहीराज पुलिस ने विश्वास दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। युवक के मोबाइल नंबर की मदद से पुलिस घटना के करीब पहुंच गई है।

दो घंटे गांव में जमे रहे एसपी
गांव में ऑनर किलिंग की जानकारी के बाद से ही समूचा पुलिस महकमा सक्रिय है। सुबह से पुलिस सतर्कतापूर्वक घटना से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। प्रेमी युगल के परिजनों, करीबियों, गांव के लोगों से घटना के बाबत अलग-अलग जानकारी इक्कठा कर कड़ियों को जोड़ने के प्रयास में है। 

 

सुबह से गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। गंभीर घटना घटित होने की जानकारी के बाद बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एसपी संतोष मिश्रा गांव पहुंचे और करीब साढ़े चार बजे वापस गए। एसपी स्थानीय लोगों के भाषाओं से खुद को जोड़ते हुए लोगों से सवाल-जवाब भोजपुरी में करते दिखे। 

 

इस बात की गांव के लोगों में चर्चा होती रही। एसपी सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और गांव के लोगों व युवक के दादा, क्रिकेट खेलने वाले साथियों से मिली जानकारी खुद नोट करते रहे और जरूरत के मुताबिक प्रत्येक को अलग- अलग पुलिसकर्मियों के साथ अलग भेजते रहे। 

इसके बाद मौके से कुछ पुलिसकर्मियों को खेत के तिरछे रास्ते किशोरी के घर की ओर भेजे। इस दौरान कुछ सुराग भी पुलिस के हाथ लगे। इसके बाद एसपी युवक व किशोरी के चाचा के घर गए। पुलिस टीम की जांच में किशोरी के घर से कुछ भी पुलिस के हाथ लगे। 

 

इसके बाद एसपी ने महिला एसआई अंजली सिंह सुबूत भा पुलि के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात कर दी। युवक की बहन से मिलने खुद एसपी गए तो उसने रोते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed