फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Homes in Harsevakpur will get drinking water connections within 15 days.

Gorakhpur News: हरसेवकपुर में 15 दिन के भीतर घरों को मिलेगा पेयजल कनेक्शन

Wed, 14 Oct 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Homes in Harsevakpur will get drinking water connections within 15 days.
हरसेवकपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त,,,,, स्रोत नगर निगम
गोरखपुर। हरसेवकपुर वार्ड में 15 दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले सभी घरों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। मंगलवार सुबह सात बजे नगर आयुक्त अजय जैन ने वार्ड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को पाइपलाइन बिछाने और अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, सफाई में लापरवाही मिलने पर पांच कर्मचारियों को कार्य से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बन रही सीसी सड़क और आरसीसी नालियों की प्रगति देखी। पंचायत भवन से विजय चौहान के मकान तक और सोना सिटी कॉलोनी में गीता शंकर दुबे के मकान से रामजी यादव के मकान होते हुए गांधीनगर कॉलोनी गेट तक निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता अमरनाथ को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क बनने से पहले पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि बाद में सड़क की खुदाई न करनी पड़े।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, अवर अभियंता आशीष तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आठ किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य
जलकल के सहायक अभियंता राकेश यादव ने बताया कि वार्ड में कुल आठ किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसमें से 5,800 मीटर पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। बड़े नलकूप की बोरिंग भी पूरी हो गई है। इसे 15 दिन के भीतर चालू करने की तैयारी है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि नलकूप चालू होने से पहले सभी घरों में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि आपूर्ति शुरू होते ही लोगों को इसका लाभ मिल सके।

------
पार्कों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
नगर आयुक्त ने वार्ड के पार्क का सुंदरीकरण जल्द शुरू कराने को कहा। इसके अलावा निर्माणाधीन साहित्य पार्क और कब्रिस्तान के पास बन रहे पार्क का काम भी तेज करने के निर्देश दिए। साहित्य पार्क की बाउंड्रीवॉल का निर्माण चल रहा है। नगर आयुक्त ने श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed