फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Home Minister Amit Shah will review election preparations for 62 assembly seats belonging to Gorakhpur region

मिशन 2022: अमित शाह करेंगे गोरखपुर की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, वाराणसी बुलाए गए पदाधिकारी

Wed, 10 Nov 2021 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Nov 2021 11:43 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 नवंबर को आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। साथ ही रैली को संबोधित करेंगे। आजमगढ़ भी भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का हिस्सा है।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will review election preparations for 62 assembly seats belonging to Gorakhpur region
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 नवंबर को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र से जुड़ी 62 विधानसभा सीटों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को वाराणसी बुलाया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 नवंबर को आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। साथ ही रैली को संबोधित करेंगे। आजमगढ़ भी भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का हिस्सा है। लिहाजा, रैली से पहले चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस क्षेत्र में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिले आते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा व क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा व उसकी सहयोगी दलों ने 46 सीटें जीती थीं। इस बार प्रदर्शन और बेहतर होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में क्षेत्र, जिला व विधानसभा क्षेत्रों की टीम वाराणसी जाएगी। वाराणसी में ही केंद्रीय गृहमंत्री विधानसभा क्षेत्रों के चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतकबीरनगर के संजीव राय भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संतकबीरनगर के संजीव राय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बस्ती के राजेश पाल चौधरी को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना है कि संजीव व राजेश पाल के संगठन में आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed