{"_id":"63299c0b07aa9e7352039b7e","slug":"home-guard-training-center-will-be-built-in-bhahat-jungle-maghi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: भटहट के जंगल माघी में बनेगा होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर, 20 एकड़ जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: भटहट के जंगल माघी में बनेगा होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर, 20 एकड़ जमीन चिह्नित
Tue, 20 Sep 2022 04:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Sep 2022 04:50 PM IST
सार
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा ने बताया कि होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के लिए विभाग ने 20 एकड़ जमीन की मांग की थी। भटहट के जंगल माघी में जमीन उपलब्ध थी। उसी जमीन को होमगार्ड्स ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के भटहट के जंगल माघी में नया होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर (प्रशिक्षण केंद्र) खुलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 20 एकड़ जमीन चिह्नित कर उसे होमगार्ड कमांडेंट को आवंटित भी कर दिया है। वर्तमान में सिविल लाइंस स्थित कार्मल स्कूल के सामने किराए के मकान में होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
जमीन आवंटित हो जाने से जहां युवा होमगार्ड में चयनित होकर बेहतर तरीके से प्रशिक्षण ले सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ उस क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ जाएगी। होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के लिए जहां जमीन आवंटित की गई है वहीं से महज 500 मीटर पहले ही आयुष विश्विद्यालय का निर्माण चल रहा है। कनेक्टिविटी भी अच्छी है।
विज्ञापन
भटहट से बांसस्थान रोड को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा ने बताया कि होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के लिए विभाग ने 20 एकड़ जमीन की मांग की थी। भटहट के जंगल माघी में जमीन उपलब्ध थी। उसी जमीन को होमगार्ड्स ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन