फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Home delivery increased by over 60% with cylinders being delivered by agencies

Gorakhpur News: गैस सिलिंडर के लिए लग रही लंबी लाइन, होम डिलीवरी पर बढ़ाया जोर

Thu, 26 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Home delivery increased by over 60% with cylinders being delivered by agencies
गोरखपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की बढ़ती मांग के कारण एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता इस स्थिति से परेशान हैं। शहर के साथ ही खोराबार और जंगल कौड़िया क्षेत्र में भी लोग सिलिंडर लेने के लिए कठिनाई का सामना कर रहे हैं। इसी बीच एजेंसियों ने गोदाम पर सिलिंडर देने के साथ ही होम डिलीवरी व्यवस्था को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

अब लगभग 60 प्रतिशत से अधिक गैस सिलिंडर घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने में परेशानी न हो। बुधवार को सुबह से ही लोगों ने सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों का रुख कर दिया, जिससे कई स्थानों पर अव्यवस्था देखने को मिली। गोदामों पर भीड़ को नियंत्रित करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए होम डिलीवरी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एजेंसी संचालकों के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए डिलीवरी सिस्टम को मजबूत किया गया है और अतिरिक्त डिलीवरी बॉय तैनात किए गए हैं। वहीं, उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे भीड़ से बचें और होम डिलीवरी का विकल्प अपनाएं, ताकि सभी को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके। इसके बावजूद कई उपभोक्ता तुरंत सिलिंडर पाने के लिए एजेंसियों का रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भीड़ कम नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति भरपूर हो रही है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि गोदाम के साथ-साथ अधिकतर सिलिंडर होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएं। बुधवार को भी ज्यादा संख्या में होम डिलीवरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed