फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   HIV test report in two and a half hours; effectiveness of medication will also be assessed.

Gorakhpur News: ढाई घंटे में एचआईवी की जांच रिपोर्ट, दवा के असर की भी होगी परख

Tue, 08 Sep 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
HIV test report in two and a half hours; effectiveness of medication will also be assessed.
गोरखपुर। एचआइवी मरीजों के खून के नमूने की जांच रिपोर्ट के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में अब जांच की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए अत्याधुनिक आरटी-पीसीआर (रीयल टाइम- पालीमरेज चेन रिएक्शन) कोबास 5800 मशीन स्थापित कर दी गई है। खास बात यह है कि मशीन से ढाई घंटे में रिपोर्ट मिलेगी और रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि दवा असरदार है या नहीं। वर्तमान समय में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एचआइवी मरीजों के नमूने वायरल लोड जांच के लिए बीएचयू भेजे जाते हैं। वहां से रिपोर्ट आने में डेढ़ से दो महीने तक लगते हैं। नई सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो से चार दिन में रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। यह मशीन रोश कंपनी ने सशर्त निशुल्क उपलब्ध कराई है। शर्त के मुताबिक, जांच में इस्तेमाल होने वाले सभी रीएजेंट उसी कंपनी से खरीदे जाएंगे। काॅलेज ने कंपनी की इस शर्त को स्वीकार कर लिया है। रीएजेंट की कीमत सरकारी संस्थानों को उपलब्ध कराए जाने वाले निर्धारित रेट के अनुसार होगी। मशीन के रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी। भारत सरकार की टीम मशीन और व्यवस्था का निरीक्षण कर अनुमति देगी जिसके बाद नियमित जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed