फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hit and run: MBBS student killed after being hit by an out-of-control car, body hanging from an overbridge

हिट एंड रन : बेकाबू कार की टक्कर से एमबीबीएस छात्र की मौत, ओवरब्रिज पर लटका शव

Fri, 06 Mar 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Hit and run: MBBS student killed after being hit by an out-of-control car, body hanging from an overbridge
- मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर हादसा, निषाद पार्टी का कार्यकर्ता है आरोपी चालक, गिरफ्तार
विज्ञापन

- बेकाबू कार ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी, एक घायल कोमा में


गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर बुधवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार लग्जरी कार ने तीन से चार गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका शव 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गया। शव 30 मिनट तक रेलिंग से लटका रहा। हादसे में एक और व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कोमा में है। उधर, छात्र की मौत की सूचना मिलते ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हंगामा करने लगे। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर डॉक्टरों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले का रहने वाला 22 साल का आकाश पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था। वह बुधवार को होली मनाने के बाद देर शाम दोस्त अनूप के घर गया था। वहां उसने रात का खाना खाया। रात 10 बजे वह वापस हॉस्टल जा रहा था, तभी मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर हादसा हो गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू कार ने तीन-चार गाड़ियों को ठोकर मार दी। दूसरी गाड़ियों में हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। उसका हेलमेट दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे लेकिन किसी ने छात्र को अस्पताल नहीं पहुंचाया। इसी बीच किसी राहगीर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और छात्र को रेलिंग से उतारा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र हवा में उछला और 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, गीता वाटिका के रहने वाले उमेश कुमार शर्मा बहन से मिलने मोहद्दीपुर गए थे। हादसे में वह भी घायल हो गए। वह कोमा में है। एम्स में उनका इलाज चल रहा है। आकाश के पिता देवेंद्र नाथ पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।




मामले में शाहपुर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा निवासी गोल्डेन साहनी के रूप में हुई। वह निषाद पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।




सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार को ट्रेस कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed