फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Historysheet of five miscreants including Kapil Muni opened in Gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर में कपिलमुनि समेत पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली, एसएसपी ने जारी किया आदेश

Wed, 03 Aug 2022 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Aug 2022 02:28 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, अभियोजन अधिकारी पर जब भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था, तब सामने आया था कि कपिलमुनि यादव की फाइल पर आपत्ति लगाकर उसे बचा लिया जा रहा था। तब एसएसपी ने जांच कर हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया था।

 

विज्ञापन
Historysheet of five miscreants including Kapil Muni opened in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अभियोजन अधिकारी की आपत्ति की वजह से बेदाग बने कपिलमुनि यादव समेत पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीटर खोल दी गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर रामगढ़ताल, शाहपुर व खोराबार पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। सभी के नए-पुराने आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अभियोजन अधिकारी पर जब भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था, तब सामने आया था कि कपिलमुनि यादव की फाइल पर आपत्ति लगाकर उसे बचा लिया जा रहा था। तब एसएसपी ने जांच कर हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी डॉ. गौरव ने वर्तमान में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर निवासी कपिलमुनि यादव, कांशीराम कॉलोनी निवासी विनय उर्फ प्रिंस दुबे, शाहपुर के घोषीपुरवा निवासी अजय कुमार गुप्ता, खोराबार के जंगल केवटालिया निवासी वीर बहादुर निषाद और यहीं के मोनू कुमार निषाद की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर दर्ज हैं इतने मुकदमे
  • कपिलमुनि यादव : आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें खोराबार में गैंगस्टर, रामगढ़ताल में धमकी, खोराबार में हत्या की कोशिश, बलवा, धमकी, खोराबार में ही बलवा, धमकी, आर्म्स एक्ट, हत्या व आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज है।
  • विनय उर्फ प्रिंस सिंह: 14 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें कैंट में चोरी के दो, राजघाट में चोरी के तीन, आर्म्स एक्ट, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, शाहपुर में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
  • अजय गुप्ता: पांच मुकदमे दर्ज। शाहपुर में चोरी के चार और एक गैंगस्टर।
  • वीरबहादुर निषाद: 11 मुकदमे दर्ज हैं। खोराबार में चोरी के चार, रामगढ़ताल में चोरी के दो, बेलीपार में चोरी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, खोराबार में गैंगस्टर का केस दर्ज है।
  • मोनू कुमार निषाद: 11 मुकदमे दर्ज हैं। खोराबार में चोरी के चार, रामगढ़ताल में चोरी के दो, बेलीपार में चोरी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed