{"_id":"62ea38a8e22a01202c17b2c1","slug":"historysheet-of-five-miscreants-including-kapil-muni-opened-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में कपिलमुनि समेत पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली, एसएसपी ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में कपिलमुनि समेत पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली, एसएसपी ने जारी किया आदेश
Wed, 03 Aug 2022 02:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:28 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, अभियोजन अधिकारी पर जब भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था, तब सामने आया था कि कपिलमुनि यादव की फाइल पर आपत्ति लगाकर उसे बचा लिया जा रहा था। तब एसएसपी ने जांच कर हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभियोजन अधिकारी की आपत्ति की वजह से बेदाग बने कपिलमुनि यादव समेत पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीटर खोल दी गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर रामगढ़ताल, शाहपुर व खोराबार पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। सभी के नए-पुराने आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, अभियोजन अधिकारी पर जब भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था, तब सामने आया था कि कपिलमुनि यादव की फाइल पर आपत्ति लगाकर उसे बचा लिया जा रहा था। तब एसएसपी ने जांच कर हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया था।
इसके बाद एसएसपी डॉ. गौरव ने वर्तमान में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर निवासी कपिलमुनि यादव, कांशीराम कॉलोनी निवासी विनय उर्फ प्रिंस दुबे, शाहपुर के घोषीपुरवा निवासी अजय कुमार गुप्ता, खोराबार के जंगल केवटालिया निवासी वीर बहादुर निषाद और यहीं के मोनू कुमार निषाद की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है।
विज्ञापन
इन पर दर्ज हैं इतने मुकदमे

- कपिलमुनि यादव : आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें खोराबार में गैंगस्टर, रामगढ़ताल में धमकी, खोराबार में हत्या की कोशिश, बलवा, धमकी, खोराबार में ही बलवा, धमकी, आर्म्स एक्ट, हत्या व आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज है।
- विनय उर्फ प्रिंस सिंह: 14 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें कैंट में चोरी के दो, राजघाट में चोरी के तीन, आर्म्स एक्ट, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, शाहपुर में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
- अजय गुप्ता: पांच मुकदमे दर्ज। शाहपुर में चोरी के चार और एक गैंगस्टर।
- वीरबहादुर निषाद: 11 मुकदमे दर्ज हैं। खोराबार में चोरी के चार, रामगढ़ताल में चोरी के दो, बेलीपार में चोरी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, खोराबार में गैंगस्टर का केस दर्ज है।
- मोनू कुमार निषाद: 11 मुकदमे दर्ज हैं। खोराबार में चोरी के चार, रामगढ़ताल में चोरी के दो, बेलीपार में चोरी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर का केस दर्ज है।