{"_id":"644233bb564d0b5a8808d48c","slug":"history-sheeter-sudhir-arrested-accused-of-attacking-youth-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक पर हमला करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुधीर गिरफ्तार, स्मैक बेचने का भी है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक पर हमला करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुधीर गिरफ्तार, स्मैक बेचने का भी है आरोप
Fri, 21 Apr 2023 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:26 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुधीर निषाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के अमरूद मंडी में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर व स्मैक विक्रेता मंजू के बेटे सुधीर निषाद को बृहस्पतिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि सुधीर, निषाद पार्टी से पार्षद चुनाव के लिए मैदान में है। हालांकि, उसके खिलाफ मुकदमा पहले से दर्ज है और वह पुलिस रिकाॅर्ड में स्मैक विक्रेता भी है। पुलिस पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, राजघाट के चकरा अव्वल निवासी रीना देवी ने सात अप्रैल को राजघाट थाने में मारपीट, धमकी और एससीएसटी की धाराओं में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उनके पति जीवन भारती सात अप्रैल की सुबह किसी काम से जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें: सिरदर्द और बुखार आए तो भी अस्पताल में करा लें जांच, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
इस दौरान रास्ते में स्मैक विक्रेता सुधीर निषाद ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की थी। मना करने पर उसने जातिसूचक गालियां भी दी थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह घर छोड़कर फरार हो गया था। इसी बीच निषाद पार्टी ने उसे पार्षद चुनाव का टिकट दे दिया और वह प्रचार-प्रसार करने लगा।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुधीर निषाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।