{"_id":"60bf71e17293a22e0078742b","slug":"history-sheeter-randhir-singh-property-worth-50-crores-seized-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रणधीर सिंह पर कसा शिकंजा, 50 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रणधीर सिंह पर कसा शिकंजा, 50 करोड़ की संपत्ति जब्त
Tue, 08 Jun 2021 07:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:04 PM IST
सार
शाहपुर इलाके में स्थित रुद्रा होटल, जमीन और तीन मंजिला मकान को किया गया जब्त, डीएम के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने शाहपुर पुलिस की मौजूदगी में की कार्रवाई।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर रणधीर सिंह का मकान किया गया सील।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में शाहपुर इलाके के एचएन सिंह चौराहे पर स्थित माफिया हिस्ट्रीशीटर रणधीर सिंह के रुद्रा होटल, तीन मंजिला मकान, दुकान और जमीन को मंगलवार को जब्त कर लिया गया। डीएम के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की। जब्त की गई संपत्ति की कीमत 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपित रणधीर सिंह पुत्र दिग्विजय सिंह की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसके लिए प्रबंधन का दायित्व सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित व नायब तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता को दिया गया था। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन के नेतृत्व में रणधीर सिंह की 554 हेक्टेयर जमीन, 288 हेक्टेयर पर बनी दुकानें, रुद्रा होटल रेस्टोरेंट और तीन मंजिला मकान सहित सभी चल-अचल संपत्ति को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शाहपुर आनंद प्रकाश, प्रोफेशनल तहसीलदार रजत वर्मा, कानूनगो प्रद्युम्न सिंह, लेखपाल विजय गुप्ता, अमीन योगेंद्र चौबे सहित शाहपुर थाने की फोर्स ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर की लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
महीने भर के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई
महीने भर के भीतर प्रशासनिक टीम ने माफिया के खिलाफ मंगलवार को तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। पहले माफिया प्रदीप सिंह फिर सुधीर सिंह और अब रणधीर सिंह पर कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि रणधीर पर दस से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।