फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History-sheeter Chandan Vishwakarma accused of demanding extortion by businessman, case registered

Gorakhpur News: जमीन से कब्जा हटा लो, नहीं तो भेज दो पांच लाख गुंडा टैक्स

Sat, 27 May 2023 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 03:29 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter Chandan Vishwakarma accused of demanding extortion by businessman, case registered
हिस्ट्रीशीटर चंदन विश्वकर्मा पर व्यापारी ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

राजघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है चंदन, भाई सौरभ विश्वकर्मा है पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर चंदन विश्वकर्मा पर एक व्यापारी ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चंदन ने व्यापारी शकील अहमद के मोबाइल पर फोन करके बैनाम कराई जमीन को अपना बताकर वहां से कब्जा हटाने या फिर पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स देने को कहा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंदन विश्वकर्मा पर रंगदारी मांगने व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। चंदन का भाई सौरभ विश्वकर्मा भी हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में पार्षद है।
बक्शीपुर निवासी व साहबगंज के चीनी व्यापारी शकील अहमद ने तहरीर में लिखा है कि उन्होंने नसीराबाद चौरहिया गोला में जमीन खरीदी है। 25 नवंबर 2000 को एक हजार स्क्वायर फीट जमीन रद्युनाथ दास से बैनामा कराया। फिर 6 अप्रैल 2022 को 430 स्क्वायर फीट जमीन शिवशरण गुप्ता से ली थी। दोनों जमीन का बैनामा है। 21 मई 2023 को सुबह 10.40 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मिर्जापुर निवासी चंदन विश्वकर्मा बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने गाली देते हुए कहा- बैनामा करवा लिए हो, वह जमीन मेरी है, तुरंत कब्जा हटा लो, नहीं तो पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स पहुंचा दो। अगर, रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार की उसी जमीन पर हत्या कर दूंगा। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed