फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History Sheeter absconding after firing on police and two accused arrested

गोरखपुर: पुलिस पर फायरिंग कर हिस्ट्रीशीटर फरार, दो साथी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Sep 2020 11:35 AM IST
सार

  • पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के मददगार पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र व उसके भाई को दबोचा
  • आरोपी के भागने के दौरान मददगार भाइयों ने पुलिस से मारपीट की

विज्ञापन
History Sheeter absconding after firing on police and two accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के बेतियाहाता के पास क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग कर गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ डेविड फरार हो गया। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की तो उसके साथ मौजूद पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र व उसके भाई योगेंद्र ने मारपीट कर ली। इस बीच मौका पाकर हिस्ट्रीशीटर भागने में सफल रहा।

विज्ञापन

 
पुलिस ने धीरेंद्र, योगेंद्र और फरार विक्की के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने की धारा में केस दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ डेविड लंबे समय से फरार चल रहा है। गुरुवार रात मुखबिर के जरिए क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को सूचना मिली कि विक्की बेतियाहाता चौराहे के पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे स्वॉट प्रभारी सादिक परवेज, बेतियाहाता चौकी प्रभारी अमित चतुर्वेदी, चंद्रभान सिंह, सिपाही राशिद अख्तर, धर्मेंद्र, प्रदीप, योगेश सिंह वहां पर पहुंच गए। मुखबिर के इशारा करते ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया।

इस दौरान खुद को घिरा देख हिस्ट्रीशाटर ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। खुद को बचाने के लिए पुलिस पीछे हटी तो पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र और योगेंद्र उनसे उलझ गए। इसका फायदा उठाकर आरोपित हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया।


बेतियाहाता चौकी प्रभारी अमित चतुर्वेदी की तहरीर पर कैंट थाने में विक्की उर्फ डेविड, धीरेंद्र प्रताप और उसके भाई योगेंद्र के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर कैंट मनोज राय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर धीरेंद्र और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed