फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheet opened of six miscreants including Lady Don Manju

Gorakhpur News: लेडी डॉन मंजू सहित छह बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, चार लोगों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त

Thu, 22 Sep 2022 03:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Sep 2022 03:37 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि 23 बदमाशों की पहले हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। अब छह और बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। इसके अलावा चार लोगों की अपराध में संलिप्ता पाए जाने पर असलहों के लाइसेंस को निरस्त किया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
History sheet opened of six miscreants including Lady Don Manju
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर लेडी डॉन मंजू समेत छह बदमाशों की बुधवार को हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। बदमाशों को हिस्ट्रीशीट ए ग्रुप (सक्रिय बदमाश) में रखा गया है। सभी की सतत निगरानी की जाएगी। जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली है, उनमें मऊ के नवनीत मिश्रा का नाम भी शामिल है। इससे पहले भी दो और महिला बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने पिछले ढाई महीने में 23 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली थी। अब छह और बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन


इनकी खोली गई हिस्ट्रीशीट, दर्ज हैं इतने मुकदमे

  • राजघाट के चकरा अव्वल निवासी मंजू देवी पत्नी स्व. छेदी निषाद पर दस मुकदमे दर्ज हैं। मंजू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर, चोरी, के मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सात मुकदमे एनडीपीएस यानी मादक पदार्थ तस्करी के हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रामगढ़ताल इलाके के अजवनिया निवासी मनोज उर्फ भगत निषाद पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। मनोज पर आबकारी एक्ट, मारपीट बलवा, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज हैं।
  • गुलरिहा इलाके के भरवलिया निवासी हरिश्चंद गौतम पर सात मुकदमे दर्ज हैं। मारपीट कर लूट, एसीएसटी एक्ट, प्राण घातक हमला, गुंडा एक्ट, दुष्कर्म के मुकदमे शामिल हैं। सभी मुकदमे गुलरिहा थाने में ही दर्ज हैं।
  • शाहपुर के पादरीबाजार निवासी नवनीत मिश्रा उर्फ लक्की मिश्रा पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। यह मूलरूप से मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली का निवासी है। हाल के दिनों में इसने कौवाबाग पुलिस चौकी के सामने बीयर शॉप पर फायरिंग की थी। हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
  • शाहपुर इलाके के ज्ञानपुरम कॉलोनी निवासी जाबेद अली उर्फ छोटू पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। रंगदारी, लूट, हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं का आरोपी है। सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला भी दर्ज है।
  • शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी निवासी मैनुद्दीन अंसारी पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। हाल के दिन में पुलिस इसे रंगदारी वसूलने के आरोप में जेल भेजा है। चोरी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट के आरोपों में पहले भी जेल जा चुका है।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि 23 बदमाशों की पहले हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। अब छह और बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। इसके अलावा चार लोगों की अपराध में संलिप्ता पाए जाने पर असलहों के लाइसेंस को निरस्त किया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को चोरी में भेजा जेल
 

फायरिंग के आरोपी व्यापारी बंधु व पूर्व प्रधान सहित चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

जमीन कब्जा करने के लिए फायरिंग करने के आरोपी व्यापारी बंधुओं ओमकार नाथ गुप्ता और गोरखनाथ गुप्ता, पूर्व प्रधान बालेंदु ओझा सहित चार लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। हैं इन सबकी अलग-अलग मामलों में भूमिका बताई गई है।  

शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट पुलिस ने दी थी। अब डीएम ने सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गगहा इलाके के बांसपार निवासी ओमकार के रिवाल्वर और राइफल और गोरखनाथ के डीबीबीएल गन के लाइसेंस को निरस्त किया है। दोनों जून में एक जमीन पर कब्जा करने को लेकर फायरिंग के मामले में आरोपी बनाए गए थे।

गगहा के असवनपार के पूर्व प्रधान बालेंदु प्रसाद ओझा के रिवाल्वर और डीबीबीएल गन के लाइसेंस को निरस्त किया गया। सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर कुछ पहले एक युवक को बंधक बनाकर मारने और फायरिंग करने के आरोप में इनके बेटे को आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा सहजनवां के बसिया निवासी कमलेश कुमार के रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed