{"_id":"61486a458ebc3e01e5445af2","slug":"hindu-man-hostage-and-beaten-up-by-muslims-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर से टहलने निकले युवक को बंधक बनाकर दबंगों ने पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर से टहलने निकले युवक को बंधक बनाकर दबंगों ने पीटा, हालत गंभीर
Mon, 20 Sep 2021 05:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:37 PM IST
सार
प्रधान पति समेत 7 नामजद व 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी दबंगों ने दौड़ाया।
विज्ञापन
पिटाई के बाद घायल हरेंद्र
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बुधीरामपुर में रविवार की रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। घर के बाहर टहल रहे एक युवक को कमरे में खींच लिया और जमकर पिटाई कर दी जिससे वह अधमरा हो गया। घायल युवक के परिजनों की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को भी दबंगों ने दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई और इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया। इसके बाद पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामले में पुलिस ने 7 नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बुधिराम निवासी हरेंद्र यादव रविवार की रात को नहर पर टहलने जा रहा था। जैसे ही वह लालमोहम्मद के घर के सामने पहुंचा कि कुछ दबंग उसे गालियां देते हुए उस्मान अली के घर में उठा ले गए, जहां कमरे में बंद कर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। दबंगों ने उसपर चाकुओं से भी हमला किया। जिसमें हरेंद्र का बायां हाथ टूट गया और शरीर पर कई जगह कटने के भी निशान हैं। जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद हरेंद्र को उस्मान अली के घर से बाहर निकाला गया।
बताया गया कि सादे वर्दी में पहुंचे एक पुलिसकर्मी को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उसपर भी हमला बोल दिया। किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां ग्रामीणों के विरोध का सामना उन्हें भी करना पड़ा। इसके बाद घायल हरेंद्र को सीएचसी परतावल भिजवाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला दो समुदायों के बीच होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है। शांति व्यवस्था के दृष्टीगत गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि बुधिरामपुर निवासी हरेंद्र यादव की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। इसे लेकर गांव के कुछ युवक हरेंद्र यादव को उस्मान अली के घर लेकर चले गए और उसके साथ मारपीट की। मामले में हरेंद्र यादव की तहरीर पर आरोपी अलीमुहम्मद, सरफराज, युसूफ, जमरूद्दीन, एबरार, सैनुद्दीन, मेहदी हसन नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।