फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   highest bidder will not be able to run a floating restaurant

Gorakhpur: सर्वाधिक बोली लगाने वाली फर्म नहीं चला सकेगी फ्लोटिंग रेस्त्रां, जल्द शुरू करेगी लग्जरी क्रूज का संचालन

Wed, 22 Jun 2022 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jun 2022 12:44 PM IST
सार

खराब प्रस्तुतीकरण के कारण अधिकार छिना, दूसरे नंबर की फर्म को मिला अधिकार, नीलामी के बाद प्रस्तुतीकरण में भी कोलकाता की फर्म पास, जल्द शुरू करेगी लग्जरी क्रूज का संचालन।

विज्ञापन
highest bidder will not be able to run a floating restaurant
रामगढ़ताल में चलेगा डिनर क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रामगढ़ताल में लग्जरी क्रूज और फ्लोटिंग रेस्त्रां के संचालन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। नीलामी में हिस्सा लेने वाली फर्मों के प्रस्तुतीकरण के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने क्रूज व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालन के लिए फर्मों का चयन कर लिया।

विज्ञापन


सबसे अधिक की बोली लगाने वाली फर्म नाइस बेकर्स की प्रस्तुतीकरण खराब होने की वजह से प्राधिकरण ने उसे फ्लोटिंग रेस्त्रां संचालन का अधिकार नहीं दिया। इसकी जगह दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाली फर्म लेकवर्स प्राइवेट लिमिटेड को संचालन का अधिकार मिला है। हालांकि, उन्हें सर्वाधिक बोली के बराबर ही प्राधिकरण में रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


फ्लोटिंग रेस्त्रां के लिए 4.52 लाख 500 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगी थी। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के मुताबिक, नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाली फर्म के बराबर किराया देकर एक से अधिक क्रूज संचालित किए जा सकेंगे। मगर, फ्लोटिंग रेस्त्रां फिलहाल एक ही संचालित होगा। रामगढ़ताल में लग्जरी क्रूज के संचालन के लिए मेसर्स राजकुमार राय द्वारा सर्वाधिक बोली लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फर्म ने जीडीए को हर महीने सात लाख 41 हजार रुपये देने का प्रस्ताव दिया है। दूसरे नंबर पर रही फर्म डाइट फूड एंड फैशन प्राइवेट लिमिटेड ने सात लाख 32 हजार, कांटिनेंटल डेवलपर्स द्वारा तीन लाख 90 हजार एवं मीरा शुक्ला द्वारा तीन लाख 27 हजार रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। सभी फर्मों की ओर से दिए गए प्रस्तुतीकरण से जीडीए के अधिकारी संतुष्ट हैं। मेसर्स राजकुमार राय को क्रूज संचालन के लिए स्वीकृति दे दी गई है। अन्य तीनों फर्मों को भी कहा गया है कि उसी दर पर चाहें तो वे भी क्रूज संचालित कर सकते हैं।


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल में जल्द ही लग्जरी क्रूज एवं फ्लोटिंग रेस्त्रां का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं। फर्मों का चयन कर लिया गया है। खराब प्रस्तुतीकरण और अधूरी तैयारी की वजह से फ्लोटिंग रेस्त्रां के लिए सर्वाधिक बोली लगाने वाले को संचालन का अधिकार नहीं दिया गया है। उनकी जगह दूसरे नंबर की फर्म को अधिकार दिया गया है। हालांकि उन्हें भी सर्वाधिक बोली के बराबर ही राशि जीडीए में जमा करनी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed