फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High speed trailer tramples real sisters death in Gorakhpur

गोरखपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने सगी बहनों को रौंदा, मौत

Thu, 27 Jan 2022 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Jan 2022 05:16 PM IST
सार

एसओ सहजनवां अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हुई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
High speed trailer tramples real sisters death in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे टेलर से कुचलकर बाइक सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक चला रहे भाई को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि भाई गर्भवती बड़ी बहन का इलाज कराने के लिए गोरखपुर आ रहा था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक समेत टेलर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान संतकबीर नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी रणसीत की बेटियां अनन्या उर्फ ज्योति (25) और अनुष्कमा (20) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, अनन्या तीन महीने की गर्भवती थी, उसे गोरखपुर में एक डॉक्टर को दिखाना था और छोटी बहन को भी शहर में काम था।
विज्ञापन


रणजीत का बेटा आकाश सिंह अपनी बहानों को बाइक से लेकर गोरखपुर के लिए निकला था। अभी वह सहजनवां थाना चौराहे पर पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार टेलर ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बहनें झटककर बाइक से नीचे आ गई और पीछे का पहिया दोनों के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आकाश मामूली रूप से घायल हुआ है। उसका मलहम पट्टी कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के भीड़ की वजह से चालक टेलर लेकर भाग नहीं पाया और उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

खजनी में हुई थी अनन्या की शादी

अनन्या उर्फ ज्योति की शादी कुछ साल पहले ही खजनी इलाके के साहसी गांव में राजेश सिंह के साथ हुई थी। उसके पेट में पहला बच्चा भी था। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया था।



सहजनवां प्रभारी निरीक्षक अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क हादसे में सगी दो बहनों की मौत हुई है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम भिजवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed