{"_id":"676fa8d83535a3665800cdbd","slug":"high-court-sought-a-report-from-gorakhpur-district-administration-and-sought-information-regarding-building-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कलेक्ट्रेट परिसर: हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट- 'अधिवक्ताओं को कहां देंगे जगह... बताएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कलेक्ट्रेट परिसर: हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट- 'अधिवक्ताओं को कहां देंगे जगह... बताएं'
Sat, 28 Dec 2024 12:59 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:59 PM IST
सार
शुक्रवार को हाईकोर्ट के महाधिवक्ता अजय सिंह पिछले दिनों आए थे और उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उनकी रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन ने पूछा है कि अधिवक्ताओं के प्रैक्टिस के लिए बनाए गए तीन भवनों को गिराया जाएगा, ऐसे में उन्हें कहां जगह देने की व्यवस्था बनी है विस्तार से बताएं।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट ( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाले मिनी सचिवालय के लिए दो इमारतों को बनाने में दो मंजिला तीन भवनों को गिराया जाएगा। इन भवनों को अधिवक्ताओं को प्रैक्टिस करने के लिए सांसद निधि से बनाया गया था। हाईकोर्ट ने अब प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है कि अधिवक्ताओं को कहां जगह मुहैया कराएंगे, पूरा प्रस्ताव तैयार कर भेजें। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें एक भवन बनाकर शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया है। छह जनवरी को इस मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में दो बहुमंजिली इमारतें बनाने के लिए पुराने भवन गिराने शुरू हुए। इसी बीच जब धवस्तीकरण के लिए अधिवक्ताओं के चैंबर के पास निशान लगा तो उन्होंने विरोध कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि पहले उन्हें शिफ्ट किया जाए फिर तोड़फोड़ हो। प्रशासन से बात न बनने पर अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया, जिसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
शुक्रवार को हाईकोर्ट के महाधिवक्ता अजय सिंह पिछले दिनों आए थे और उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उनकी रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन ने पूछा है कि अधिवक्ताओं के प्रैक्टिस के लिए बनाए गए तीन भवनों को गिराया जाएगा, ऐसे में उन्हें कहां जगह देने की व्यवस्था बनी है विस्तार से बताएं।
विज्ञापन
पहले जगह दें फिर हो तोड़फोड़
हमारी मांग है कि अधिवक्ताओं के लिए पहले जगह मुहैया कराई जाए फिर तोड़फोड़ हो। बहुमंजिली इमारत में ही एक फ्लोर पर जगह देने का प्रस्ताव भी हमने रखा है। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय के भवन के पास खाली जमीन है वहां निर्माण कराकर अधिवक्ताओं को जगह दी जा सकती है। यह निर्णय प्रशासन को करना है: लालमन, मंत्री जिला अधिवक्ता संघ
कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं को प्रैक्टिस के लिए एक भवन बनाकर देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बातचीत कर इसका रास्ता निकाल लिया जाएगा: कृष्णा करुणेश, डीएम