फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   heroic story of Chauri Chaura will also seen at Gorakhpur station

Exclusive: गोरखपुर स्टेशन पर भी दिखेगी चौरीचौरा की वीरगाथा, आजादी की विरासत को सहेजने में जुटा NER

Fri, 22 Jul 2022 10:41 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jul 2022 10:41 AM IST
सार

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे 18 से 23 जुलाई के मध्य आइकोनिक सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर चौरीचौरा के अमर सेनानियों की फोटो प्रदर्शनी चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है, जिससे यहां आने वाले यात्री इन महान क्रांतिकारियों के बारे में जान सकें।

विज्ञापन
heroic story of Chauri Chaura will also seen at Gorakhpur station
स्टेशन परिसर में लगाया गया फ्लैक्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जंक्शन पर जल्द ही लोग, चौरीचौरा के क्रांतिकारियों की वीरगाथा से रूबरू हो सकेंगे। स्टेशन परिसर में सभी 19 शहीदों की फोटो और उनके परिचय सहित फ्लैग्स लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेलवे पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के दो स्टेशन बलिया और चौराचौरा को फ्रीडम स्टेशन के रूप में चुना गया है। दोनों ही स्टेशनों पर 23 जुलाई तक आजादी का उत्सव मनाया जा रहा है। देशप्रेम विषयक वीडियो फिल्म, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, लाइट एंड साउंड शो का आयोजन हो चुका है। चौरीचौरा स्टेशन पर सभी 19 शहीदों के चित्र व परिचय को एक फ्लैग्स पर फ्रेमिंग कर लगाया गया है।
विज्ञापन


अब रेल प्रशासन ने गोरखपुर जंक्शन पर भी चौरीचौरा के क्रांतिकारियों की वीरगाथा से लोगों को परिचित कराने का निर्णय लिया है। खासकर, युवा पीढ़ी इन क्रांतिकारियों के योगदान के बारे में जान सकें, स्वतंत्रता दिवस के पहले स्टेशन परिसर में फ्लैग्स लगा दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

23 को वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से बात करेंगे रेलमंत्री

23 जुलाई को उत्सव के अंतिम दिन स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों से  रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। चौरीचौरा स्टेशन पर सभी शहीदों के परिजनों को आमंत्रित किया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे 18 से 23 जुलाई के मध्य आइकोनिक सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर चौरीचौरा के अमर सेनानियों की फोटो प्रदर्शनी चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है, जिससे यहां आने वाले यात्री इन महान क्रांतिकारियों के बारे में जान सकें। भविष्य में गोरखपुर जंक्शन पर भी फोटो प्रदर्शनी लगाने की योजना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed