फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heritage garden being built in Ramlakhana

Gorakhpur News: रामलखना में बन रही विरासत वाटिका

Mon, 22 Jul 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Heritage garden being built in Ramlakhana
- कड़जहां रायगंज के रामलखना में साढ़े आठ एकड़ में बन रही वाटिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रदेश के धरोहर वृक्षों की संतति तैयार करने के उद्देश्य से वन विभाग तिलकोनिया रेंज के कड़जहां के पास रायगंज के रामलखना में विरासत वाटिका बना रहा है। गोरखपुर के साथ ही प्रदेश के 11 जिलों में विरासत वाटिका तैयार की जा रही है। इसके तहत रविवार को साढ़े आठ एकड़ में चिह्नित वाटिका में पौधारोपण शुरू हुआ। यहां प्रदेश के 948 धरोहर वृक्षों की कलम से तैयार पौधों को रोपा जा रहा है।
डीएफओ विकास यादव के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी और तिलकोनिया रेंजर लव सिंह की टीम धरोहर वृक्षों के पौधों का रोपण कर रही है। रेंजर लव सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल पर उन वृक्षों का कलम कर यहां पर लाए गए हैं। पौधारोपण के साथ ही उनके सामने एक बोर्ड पर लिखा जा रहा है कि वह किस जिले के धरोहर वृक्ष की संतति हैं। कितने वर्ष के हैं और उन वृक्षों की उस जिले में क्या उपयोगिता है।
विज्ञापन

तिलकोनिया रेंजर ने बताया ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि अगर धरोहर वृष कभी नष्ट हो जाए तो आने वाले समय में उनकी संतति के माध्यम से उन्हें याद किया जा सके। धरोहर वृक्षों में बरगद, पीपल, इमली, नीम, महुआ, पारिजात समेत अन्य हैं। रामगढ़ की नर्सरी में जिन पौधों को तैयार किया गया है, वह 100 से 200 वर्ष पुराने वृक्षों के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed